प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया जिसमें बताया गया है कि कैसे 'परीक्षा पे चर्चा' एक जन आंदोलन बन गया है, जो भारत की शैक्षिक यात्रा में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।
केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए, पीएमओ इंडिया के हैंडल ने कहा:
“इस लेख में केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp ने बताया है कि कैसे परीक्षा पे चर्चा एक जन आंदोलन बन गया है, जो भारत की शैक्षिक यात्रा में एक निर्णायक बदलाव का प्रतीक है और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करता है।
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोहराया कि एनईपी 2020, अपने बाल-केंद्रित दृष्टिकोण, भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करने और मातृभाषा पर जोर देने के साथ, छात्रों को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।”