Monday, February 16, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Latest News 2026

February 15, 2026 01:54 PM
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

लखनऊ : 14 फरवरी, 2026: 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना का यह महापर्व भक्ति, तप, कल्याण और आत्मोद्धार का उत्सव है, जो जन-जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार की शक्ति को पुष्ट करता है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन संदेश हमें कर्तव्यनिष्ठा, संयम, करुणा एवं लोक-कल्याण के पथ पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर प्रदेशभर के प्रमुख शिवालयों श्री काशी विश्वनाथ धाम, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी), लोधेश्वरनाथ (बाराबंकी), झारखण्डी महादेव, मुंजेश्वरनाथ व मुक्तेश्वरनाथ (गोरखपुर), श्रीमार्कण्डेय महादेव (कैथी), श्रीतामेश्वरनाथ (संत कबीर नगर), दुग्धेश्वरनाथ (गाजियाबाद), मेरठ के बाबा औघड़नाथ, अयोध्या के श्रीनागेश्वरनाथ तथा आगरा स्थित बटेश्वर महादेव में लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुँचेंगे। जन-आस्था के इस विराट प्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी शिवालयों पर स्वच्छता, भीड़-प्रबन्धन, ट्रैफिक नियंत्रण, चिकित्सा सहायता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक सेवाएँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उल्लेखनीय है कि विगत नौ वर्षों में प्रदेश के धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। बरेली में नाथ कॉरिडोर का निर्माण, गोरखपुर में मानसरोवर मन्दिर एवं महादेव झारखण्डी परिसर का विकास तथा बटेश्वर, आगरा सहित अनेक जिलों के प्रमुख शिवमंदिरों का जीर्णोद्धार कराते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व पूरे प्रदेश में शांति, सौहार्द, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी धार्मिक परम्पराओं का पालन करें तथा सामाजिक सौहार्द व सामूहिक उत्तरदायित्व की परम्परा को और सुदृढ़ बनाएँ।
मुख्यमंत्री जी ने कामना की है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, शांति और नई ऊर्जा का प्रकाश बढ़ता रहे।
-------
 
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में निर्माणाधीन ताल रिंग रोड फेज-2 परियोजना का निरीक्षण किया, कार्यों को गुणवत्ता के साथ के पूर्ण करने के निर्देश
 
रोड पर बनने वाले जेट्टी के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया
 
ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के आस-पास के सभी नालों को टैप किया जाए

लखनऊ : 14 फरवरी, 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में निर्माणाधीन ताल रिंग रोड फेज-2 परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा सड़क के डिजाइन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ के पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर0के0बी0के0 की तरफ से रोड के समीपवर्ती एरिया को व्यवस्थित किया जाए।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने रोड पर बनने वाले जेट्टी के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के आस-पास के सभी नालों को टैप किया जाए। उल्लेखनीय है कि लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से आर0के0बी0के0 से सहारा स्टेट तक का ताल रिंग रोड फेज-2 के अर्न्तगत 4.02 कि0मी0 सड़क एवं रिटेनिग वॉल सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने झारखण्डी महादेव मन्दिर तथा मुक्तीश्वरनाथ मन्दिर में दर्शन-पूजन किया।
इस अवसर पर सांसद श्री रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

-----

मुख्यमंत्री ने जंगल तुलसीराम बिछिया, गोरखपुर में लगभग 2.47 करोड़ रु0 की लागत से 1,120 वर्गमीटर भूमि पर निर्मित दो मंजिले कल्याण मण्डपम् का लोकार्पण किया, राप्तीनगर स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के अन्तर्गत ई0डब्ल्यू0एस0 एवं एल0आई0जी0 श्रेणी के आवंटियों को प्रमाण पत्र वितरित किए
 
यह कल्याण मण्डपम् लोगों को विवाह एवं विभिन्न मांगलिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध कराएगा : मुख्यमंत्री
 
शहर में 5-6 कल्याण मण्डपम् बन चुके और 05 कल्याण मण्डपम् शहर के अलग-अलग स्थानों पर बनने जा रहे
 
गोरखपुर आज विकास का मॉडल बन चुका, अच्छी सडकें, एम्स, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज,
पुनर्संचालित फर्टिलाइजर कारखाना गोरखपुर की पहचान
 
राप्ती नगर विस्तार परियोजना में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बन रहा तथा हर वर्ग के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही
 
पर्यावरण को हम बचाएंगे, तो पर्यावरण हमको बचाएगा, हम सबका यह दायित्व कि अपने शहर को स्वच्छ रखें
 


लखनऊ : 14 फरवरी, 2026: 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जंगल तुलसीराम बिछिया, गोरखपुर में लगभग 2.47 करोड़ रुपये की लागत से 1,120 वर्गमीटर भूमि पर निर्मित दो मंजिले कल्याण मण्डपम् (कन्वेंशन सेण्टर) का लोकार्पण किया। उन्होंने राप्तीनगर स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के अन्तर्गत ई0डब्ल्यू0एस0 एवं एल0आई0जी0 श्रेणी के आवंटियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
 इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह कल्याण मण्डपम् लगभग 2.47 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किया गया है। इसके निर्माण पर 02 करोड़ रुपये विधायक निधि से तथा शेष 47 लाख रुपये विकास प्राधिकरण निधि से व्यय किए गये हैं। यह कल्याण मण्डपम् यहाँ के निवासियों को विवाह एवं विभिन्न मांगलिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध कराएगा। मण्डपम् में न्यूनतम चार्ज पर उच्च सुविधाओं से युक्त व्यवस्था नगारिकों को प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज से 15-20 साल पहले लोग विवाह में कहीं भी टेण्ट लगाकर आयोजन कार्य को पूर्ण कर लेते थे। तब आबादी कम थी, इसलिए कोई दिक्कत नहीं होती थी। आज ट्रैफिक बढ़ने के कारण इस प्रकार के आयोजन नहीं हो पाते हैं। अतिथि को भी अब अच्छी सुविधा की आकांक्षा होती है। मांगलिक कार्यक्रम करने वाले की भी यह इच्छा होती है कि मांगलिक कार्यक्रम एक ही बार होगा, इसलिए जो व्यवस्था हो वह बहुत भव्य हो। यह मण्डपम् उनकी इच्छाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा। हर व्यक्ति महंगे होटल का खर्च नहीं उठा सकता है। कल्याण मण्डपम् के माध्यम से होटल जैसी सुविधा प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि गोरखपुर में हर एक जगह कल्याण मण्डपम् का निर्माण किया जाए। इसी कड़ी में यहाँ जंगल श्रीराम बिछिया में अच्छा कल्याण मण्डपम् तैयार किया गया है। इससे पहले मानबेला में भी एक कल्याण मण्डपम् का उद्घाटन किया गया है। शहर में 5-6 कल्याण मण्डपम् बन चुके हैं और 05 कल्याण मण्डपम् शहर के अलग-अलग स्थानों पर बनने जा रहे हैं। सभी नागरिकों, गरीबों को यह सुविधा प्राप्त हो सके, इसलिए तेजी से इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब विवाह का सीजन नहीं होगा, तो इन कल्याण मण्डपम् का उपयोग कथा, सत्संग जैसे कार्यों में भी किया जा सकेगा। गोरखपुर में माधोनगर, बशारतपुर, नकहा, महादेव झारखण्डी, सेमरा में भी कल्याण मण्डपम् का निर्माण हो रहा है। इसमें से ज्यादातर का निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाली सड़क आदि के लिए अन्य विभाग भी कार्य कर रहे हैं। नगर निगम, गोरखपुर विकास प्राधिकरण, पार्षद, महापौर निधि से कार्य हो रहे हैं। गरीब कल्याण के साथ मण्डपम् से रोजगार भी सृजित होगा। विवाह की व्यवस्था से जुड़े लोगां को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोरखपुर आज विकास का मॉडल बन चुका है। विकास कैसे होना चाहिए, इसको उत्तर प्रदेश ने दिखाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एवं गोरखपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। आज बिछिया में सड़क, जल-जमाव की समस्या का समाधान हो चुका है। पहले यह क्षेत्र कीचड़ से युक्त जल से भरा रहता था। जब गोड़धोईया नाला बन जाएगा और एस0टी0पी0 कार्य करना प्रारम्भ कर देगा, तब इस मॉडल को लोग देखने आएंगे। अच्छी सड़कें, जल निकासी की उचित व्यवस्था, गरीबों के लिए आवास यह सब विकास के मॉडल है। उन्होंने कहा कि राप्ती नगर विस्तार परियोजना में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी बन रहा है तथा हर वर्ग के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। आज यहा कुछ परिवारों को आवास आवंटन का प्रमाण पत्र भी दिया गया है। आवास की सुविधाएँ खोराबार, मानीराम आदि जगहों पर भी उपलब्ध करायी जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब गोरखपुर में सबकुछ है। अच्छी सडकें, एम्स, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज, पुनर्संचालित फर्टिलाइजर कारखाना आदि गोरखपुर की पहचान है। आज गोरखपुर में चारों तरफ 4-लेन कनेक्टिविटी है। गोरखपुर से लखनऊ के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से वाराणसी, नेपाल-देवरिया तथा कुशीनगर के लिए 4-लेन की सड़के हैं। गोरखपुर में बाई-पास बन रहे हैं। अब गोरखपुर में ट्रैफिक जाम नहीं होना चाहिए, क्योंकि ट्रैफिक जाम से जड़ता आती है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन कार्यों में गोरखपुर के नागरिक लगातार सहयोग कर रहे हैं। नागरिक जब योगदान देता है, तब परिणाम सामने आते हैं। अब गोरखपुर में नये-नये उद्योग भी लग रहे हैं। गोरखपुर में हम सभी को साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदार रहने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी ने हाल ही में अपने वक्तव्य में कहा कि पिछली सरकारें बेईमानी करती थीं, इसलिए बीमारियाँ आती थी। हमारी सरकार ने बेईमानी को रोका और बीमारी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। अब इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी नहीं आती है। जनता का यह दायित्व है कि वह शुद्धता और स्वच्छता पर ध्यान दे। जनता कही भी गंदगी न होने दे, कूड़ा सड़क पर न फेंके तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे। प्रदूषण के कारण ही दिल्ली शहर गैस चैम्बर जैसी प्रतीत होता है। लोगों का बाहर दम घुटता है, सांस लेने में दिक्कत होती है। गोरखपुर में स्थिति बहुत शानदार है। यहाँ किसी भी जगह, किसी भी प्रकार का दमघोटू वातावरण नहीं है।  
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यावरण को हम बचाएंगे, तो पर्यावरण हमको बचाएगा। यदि हम धरती माता के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे, तो धरती माता अपने आशीर्वाद से हमारे समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसलिए हम सबका यह दायित्व है कि अपने शहर में न गंदगी करना है, न ही करने देना है। यदि कोई गंदगी करता है, तो उसको मना करना चाहिए, लेकिन यदि वह नही मानता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को देना चाहिए। स्वच्छता हमारा दायित्व है, यह भाव जब सबके मन में आएगा, तब विकास होगा। आज गोरखपुर में विकास के प्रत्येक कार्य हर स्तर पर हो रहे हैं। युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी आम बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्राविधान किया गया है। यह योजनाएँ जब समय-समय पर प्रारम्भ होंगी, तो उसका लाभ प्रदेशवासियों व गोरखपुरवासियों को भी प्राप्त होगा। आज यहाँ बिछियावासियों को एक कल्याण मण्डपम् की सौगात प्राप्त हुई है, जिसकी मांग इस क्षेत्र के निवासी कर रहे थे।
मुख्यमंत्री जी ने महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि शिवरात्रि भगवान शिव की रात्रि होती है। भगवान शिव कल्याण के देवता है। उनकी कृपा जिस पर होती है, उसका कल्याण हो जाता है। यह शिवरात्रि प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाएगी।  
कार्यक्रम को सांसद श्री रवि किशन शुक्ल तथा महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायकगण श्री प्रदीप शुक्ला, श्री महेन्द्र पाल सिंह, श्री विपिन सिंह, श्री फतेहबहादुर सिंह, डॉ0 विमलेश पासवान, श्रीराम चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
---------

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss