Saturday, February 21, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ का दौरा करेंगे

February 21, 2026 01:37 PM

प्रधानमंत्री करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण करेंगे

प्रधानमंत्री भारत की पहली नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन करेंगे और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री भारत की सबसे तेज मेट्रो - मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे

पहली बार अपनी तरह की पहल के तहत, नमो भारत आरआरटीएस और मेरठ मेट्रो एक ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होंगी

ये परियोजनाएं भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करती हैं

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ का दौरा करेंगे। दोपहर में करीब 12:30 बजे, प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो का सफर करेंगे। दोपहर लगभग 1 बजे, प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे भारत की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ, नमो भारत भारत की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएगें।

कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है। यह रणनीतिक रूप से एक प्रमुख मल्टी-मॉडल हब के रूप में स्थित है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को सरलता से जोड़ता है। शुरू होने वाले अन्य तीन नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम मेरठ में हैं।

प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन करेंगे, जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी। यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है। मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी। मेट्रो सभी निर्धारित पड़ावों सहित पूरी दूरी को मात्र 30 मिनट में तय करेगी। एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण, तेज़ रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा, जो भारत में एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और नतीजतन वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी।

ये परियोजनाएं शहरी गतिशीलता को बदलने और नागरिकों के जीवन को सरल बनाने वाली निर्बाध, कुशल, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों को सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को और गति प्रदान करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया

ईरान पर हमले को लेकर ट्रम्प का यू-टर्न? फैसला 15 दिन टला

ईरान पर हमले को लेकर ट्रम्प का यू-टर्न? फैसला 15 दिन टला

एआई समिट में भारत की बड़ी जीत — 250 अरब डॉलर निवेश का रास्ता खुला

एआई समिट में भारत की बड़ी जीत — 250 अरब डॉलर निवेश का रास्ता खुला

योगी सरकार का बड़ा फैसला — शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार, शिक्षकों को कैशलेस इलाज

योगी सरकार का बड़ा फैसला — शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार, शिक्षकों को कैशलेस इलाज

मौसम ने बदला रंग — उत्तर भारत में तेज गर्मी की दस्तक

मौसम ने बदला रंग — उत्तर भारत में तेज गर्मी की दस्तक

प्रधानमंत्री की हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोताकीस के साथ मुलाक़ात

प्रधानमंत्री की हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोताकीस के साथ मुलाक़ात

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री से स्विस कन्फेडरेशन के अध्‍यक्ष श्री गाय पारमेलिन ने भेंट की

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री से स्विस कन्फेडरेशन के अध्‍यक्ष श्री गाय पारमेलिन ने भेंट की

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई-संचालित वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा अनुवाद पहुंच का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई-संचालित वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा अनुवाद पहुंच का उल्‍लेख किया

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की भारत यात्रा

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की भारत यात्रा

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान नेताओं के पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्गार

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान नेताओं के पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्गार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss