Saturday, February 21, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया

February 21, 2026 01:40 PM

16 एआई और डीपटेक स्टार्टअप्स के सीईओ और संस्थापकों ने अपने विचार और कार्य प्रस्तुत किए

ये स्टार्टअप्स स्वास्थ्य सेवा, कृषि, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे विविध सेक्‍टरों में कार्यरत हैं जिससे कि जनमानस पर व्यापक प्रभाव डाला जा सके

प्रधानमंत्री ने प्रभावशाली सॉल्‍यूशन विकसित करने वाले नवोन्मेषकों की सराहना की और भारत की आवश्‍यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित करने की अपील की

प्रधानमंत्री ने कृषि, पर्यावरण संरक्षण, मातृभाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे विभिन्न सेक्‍टरों में एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की

स्टार्टअप्स ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की सराहना की और इसे एआई से संबंधित वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब बताया
 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ के साथ एक गोलमेज बैठक की।

इस गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाले स्टार्टअप्‍स प्रमुख सेक्‍टरों में जनसंख्या-स्तरीय चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा में, वे उन्नत निदान, जीन थेरेपी और कुशल रोगी रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एआई का उपयोग करते हैं जिससे कि अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण देखभाल पहुंचाई जा सके। कृषि में, वे उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु जोखिमों के प्रबंधन में सहायता के लिए भू-स्थानिक और अंडरवॉटर इंटेलीजेंस का लाभ उठाते हैं। इस समूह में साइबर सुरक्षा, नैतिक एआई, अंतरिक्ष, न्याय और शिक्षा तक स्थानीय भाषा में पहुंच के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण और उद्यम उत्पादकता को सुदृढ़ करने के लिए पुरानी प्रणालियों के आधुनिकीकरण पर केंद्रित उद्यम भी शामिल हैं। ये सभी मिलकर एक ऐसे इकोसिस्‍टम का प्रतिनिधित्व करते हैं जो स्थानीय आवश्‍यकताओं को पूरा करते हुए एआई-संचालित नवोन्‍मेषण में वैश्विक नेतृत्व का निर्माण करता है।

एआई स्टार्टअप्स ने भारत द्वारा अपने कृत्रिम बुद्धिमत्ता इकोसिस्‍टम को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस सेक्‍टर के तीव्र विस्तार और अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि एआई नवोन्‍मेषण और तैनाती की वैश्विक गति तेजी से भारत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश अब एआई विकास के लिए एक सहायक और गतिशील वातावरण प्रदान करता है, जिससे वैश्विक एआई परिदृश्य में इसकी मजबूत उपस्थिति स्थापित हो रही है। उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की भी प्रशंसा की और इसे एआई से संबंधित वैश्विक चर्चाओं को आकार देने में देश की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतिबिंब बताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने साहसिक कदम उठाने और प्रभावशाली समाधान विकसित करने वाले नवप्रवर्तकों को बधाई दी। उन्होंने कृषि और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न सेक्‍टरों में एआई प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की, जिसमें मृदा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए फसल उत्पादकता और उर्वरक उपयोग की निगरानी शामिल है। भारतीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने मातृभाषा में उच्च शिक्षा के लिए एआई टूल्‍स के विस्तार का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने सुदृढ़ डेटा प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया, गलत सूचनाओं के प्रति सावधान किया और भारत की आवश्‍यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित करने का आग्रह किया। यूपीआई को सरल और विस्तार योग्य डिजिटल नवोन्‍मेषण का एक मॉडल बताते हुए, उन्होंने भारतीय कंपनियों में विश्वास जताया और घरेलू उत्पादों पर भरोसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अंतरिक्ष सेक्‍टर में निजी भागीदारी बढ़ाने की बात भी कही और भारतीय स्टार्टअप्‍स में निवेशकों की मजबूत रुचि का उल्लेख किया।

इस बैठक में एब्रिज, अदालत एआई, ब्रेनसाइटएआई, क्रेडो एआई, एका केयर, ग्लीन, इनोगल, इनवीडियो, माइको, ओरिजिन, प्रोफेज़, रासेन, रूब्रिक, सैटश्योर, सुपरनोवा और साइफा एआई के सीईओ और संस्थापक उपस्थित थे। प्रधान सचिव श्री पी.के. मिश्रा, प्रधान सचिव-2 श्री शक्तिकांत दास और राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद भी बैठक में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ का दौरा करेंगे

ईरान पर हमले को लेकर ट्रम्प का यू-टर्न? फैसला 15 दिन टला

ईरान पर हमले को लेकर ट्रम्प का यू-टर्न? फैसला 15 दिन टला

एआई समिट में भारत की बड़ी जीत — 250 अरब डॉलर निवेश का रास्ता खुला

एआई समिट में भारत की बड़ी जीत — 250 अरब डॉलर निवेश का रास्ता खुला

योगी सरकार का बड़ा फैसला — शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार, शिक्षकों को कैशलेस इलाज

योगी सरकार का बड़ा फैसला — शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार, शिक्षकों को कैशलेस इलाज

मौसम ने बदला रंग — उत्तर भारत में तेज गर्मी की दस्तक

मौसम ने बदला रंग — उत्तर भारत में तेज गर्मी की दस्तक

प्रधानमंत्री की हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोताकीस के साथ मुलाक़ात

प्रधानमंत्री की हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोताकीस के साथ मुलाक़ात

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री से स्विस कन्फेडरेशन के अध्‍यक्ष श्री गाय पारमेलिन ने भेंट की

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री से स्विस कन्फेडरेशन के अध्‍यक्ष श्री गाय पारमेलिन ने भेंट की

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई-संचालित वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा अनुवाद पहुंच का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई-संचालित वास्तविक समय में सांकेतिक भाषा अनुवाद पहुंच का उल्‍लेख किया

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की भारत यात्रा

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान की भारत यात्रा

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान नेताओं के पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्गार

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान नेताओं के पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्गार

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss