Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा IPS अधिकारियों को दिया संदेश, कहा- साइबर अपराध से निपटने के लिए बदलनी होगी पुलिस की रणनीति • गृह मंत्रालय का विशेष अभियान 6 संपन्न, शिकायतों के निपटारे से लेकर स्वच्छता तक कई अहम उपलब्धियां हासिल • रक्षा उत्पादन विभाग का विशेष अभियान 6.0 संपन्न, स्वच्छता और लंबित कार्यों के निपटारे में उल्लेखनीय प्रगति • भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: पहली किस्त को अंतिम रूप देने की तैयारी, आर्थिक रिश्तों में आएगा नया मोड़ • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11 नवंबर, 2026 • शांति की राह पर भारत: संवाद और कूटनीति ही समाधान • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 नवंबर, 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09 अप्रैल, 2023

April 08, 2023 07:27 AM

मेष

शत्रु पक्ष को कमजोर आँकने की गलती न करें। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों की परेशानियों को समझें। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।

वृषभ

जॉब में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आपकी आय में वृद्धि होगी। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है।

मिथुन

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी।

कर्क

सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। छोटे-मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।

सिंह

व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे। अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा।

कन्या

जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। आप पिकनिक के लिये जा सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है।

 तुला

परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। इससे आपके मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक

जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

धनु

आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा।

मकर

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।

कुम्भ

मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन

विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है। जूनियर्स से ज्यादा बहसबाजी न करें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss