Sunday, November 08, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 नवंबर, 2026

November 08, 2026 09:15 AM

🔴 मेष राशि

इस विशेष उत्सव के दिन परिवार में आनन्द और उत्साह का माहौल रहेगा। परिजन आपके मिलनसार व्यवहार से बहुत प्रसन्न रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर की सजावट और उत्सव के आयोजनों में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। अटके हुये पारिवारिक मामले आज आपसी समझ से सुलझ सकते हैं।

🟢 वृषभ राशि

विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है। कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आप पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ इस उत्सव का आनन्द लेंगे। मन की पुरानी शंकायें दूर होंगी और लोग आपके सभ्य एवं मधुर व्यवहार से आकर्षित होंगे।
 
🟡 मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज शाम को आपके घर में खुशियाँ लेकर आयेगी। पुराने किये निवेश से अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से घर का कोई बड़ा काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आप अपने विरोधियों की हर चाल पर भारी पड़ेंगे।

🔵 कर्क राशि

घर के बुजुर्गों और स्नेहीजनों का भरपूर स्नेह प्राप्त होगा। आपका मन इस उत्सव के उल्लास, मनोरञ्जन और कलात्मक गतिविधियों में खूब लगेगा। आपकी मेजबानी की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई बहुत ही बहुमूल्य और उपयोगी सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर काम आयेगी।

🟠 सिंह राशि

आप जिस सुखद अवसर की लम्बे समय से तलाश कर रहे थे, वह आज इस उत्सव के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। दूर-दराज के रिश्तेदारों या प्रियजनों के सन्देशों से मन प्रसन्न रहेगा। अपने स्वभाव में सौम्यता बनाये रखें। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा खर्च करने से बचें।

🟣 कन्या राशि

आज दीपावली उत्सव के अवसर पर आप अपनी रचनात्मकता से घर को सजाने में सफल रहेंगे। आर्थिक समस्यायें दूर होंगी। जरूरतमन्दों और गरीबों की मदद करने से आपको आत्मिक सन्तोष मिलेगा। परिवार के साथ किसी नये सामान या आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों की मस्ती और उल्लास से घर गूँज उठेगा।
 
 🩷 तुला राशि

आज का दिन आपके लिये बेहद शानदार रहेगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख, शान्ति और समृद्धि का वातावरण रहेगा। मित्रों और सगे-सम्बन्धियों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर में रौनक बढ़ेगी। आपके हाथों से कुछ अच्छे और परोपकारी कार्य होंगे।

 🦂 वृश्चिक राशि

आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। घर के कामों की अधिकता से शारीरिक थकान हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें, विशेषकर खान-पान में संयम रखें। परिजनों के साथ किसी छोटी सी बात पर मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में गरिमा और मर्यादा बनाये रखें।

 🏹 धनु राशि

घर-परिवार की किसी बड़ी पुरानी समस्या का समाधान होने से राहत महसूस होगी। आप परिवार के साथ सभी भौतिक सुख-सुविधाओं और पर्व का भरपूर आनन्द उठा पायेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने-मिलाने का दौर चलेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और सामंजस्य में प्रगाढ़ता आयेगी।

 🐊 मकर राशि

आज घर पर उत्सव और पूजन की व्यवस्था को बेहतरीन रणनीति के साथ सम्भालने में आप सफल रहेंगे। रुका हुआ या फँसा हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी और परिवार के अन्य सदस्य आपके इस रूप से काफी प्रभावित होंगे। घर में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।

 🌊 कुंभ राशि

आप इस उत्सव के नये परिधानों और उल्लास को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आपकी वाणी में मिठास और सौम्यता रहेगी, जिससे आप सभी का दिल जीत लेंगे। बुजुर्गों और अनुभवी व्यक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा।

🐟 मीन राशि

आपका मन अत्यधिक प्रसन्न और आनन्दित रहेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर दीपावली को बहुत धूमधाम से मनायेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुरानी कुछ यादें ताजा होने से थोड़ा संकोच हो सकता है, परन्तु उत्सव का माहौल आपके मन को प्रफुल्लित रखेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss