विजिलेंस ब्यूरो ने ५०,००० रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, ६ नवंबर:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी की इंस्पेक्टर/इंचार्ज दविंदर कौर को ५०,००० रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को लख्खी कॉलोनी, बरनाला के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी मनप्रीत सिंह, मैनेजर पनग्रेन और दविंदर कौर, इंस्पेक्टर/इंचार्ज बरनाला मंडी ने उसके चावल शेलर की क्षमता के अनुसार धान का आवंटन बढ़ाने के बदले ५०,००० रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने के संबंध में हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया था।
रिश्वत देने के लिए सहमत न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता से ५०,००० रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
-----
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
*पंजाब द्वारा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से हॉकी के वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णिम हस्ताक्षर*
*पंजाब को विश्व हॉकी के मानचित्र पर स्थापित करने का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना हुआ साकार*
*कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ १० गोल करके सर्वश्रेष्ठ स्कोरर तथा कृष्ण बहादुर पाठक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला*
*हरमनप्रीत सिंह ने २५० गोल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया स्थापित*
*राज्य का वर्ष २०३० हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दावा हुआ मजबूत*
चंडीगढ़/मोहाली, ६ नवंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को विश्व हॉकी के मानचित्र पर स्थापित करने का देखा गया सपना साकार होने से भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
पूर्व भारतीय विश्व कप विजेताओं, ओलंपियनों और विदेशी हॉकी सितारों की मौजूदगी में च्हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-२०२६ज् की मेजबानी और भारत की शानदार जीत के साथ यह टूर्नामेंट पंजाब के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। भारत ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में जापान को ४-१ से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान पंजाब के दो ऐतिहासिक स्टेडियमों- मोहाली स्थित च्ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियमज् और जालंधर स्थित च्ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियमज् में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपराजित रहा। टीम ने अपने सभी ७ मैच जीते, जिनमें जालंधर में खेले गए ५ लीग मैच तथा मोहाली में हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड बनाते हुए छठी बार खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही २०२३ और २०२४ की जीत के बाद भारत ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर अपनी च्हैट्रिकज् भी पूरी की।
*एक यादगार फाइनल:*
जापान ने मैच के तीसरे मिनट में काजुमासा मात्सुमोतो के गोल की बदौलत हाफ टाइम तक भारत पर १-० की बढ़त बनाए रखी। लेकिन चैंपियन टीम ने चैंपियन की तरह ही जवाब दिया। ४२वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। ४७वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने एक और गोल करके टीम को २-१ से आगे कर दिया। इसके बाद ५२वें मिनट में जुगराज सिंह ने स्कोर ३-१ कर दिया और ५३वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने गोल करके ४-१ से भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। अंतिम १८ मिनट में किए गए चार गोलों ने मैच का रुख ही बदल दिया। मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को ५-२ से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
*हरमनप्रीत सिंह- टूर्नामेंट के हीरो और सर्वश्रेष्ठ स्कोरर*
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी रहे। उन्हें टूर्नामेंट का च्सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीज् चुना गया और वह १० गोल के साथ च्टॉप स्कोररज् भी बने। टूर्नामेंट में हरमनप्रीत सिंह द्वारा किए गए १०वें गोल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कुल गोलों की संख्या २५० के महत्वपूर्ण आंकड़े तक पहुंच गई है।
चाहे लीग मैच में मलेशिया के खिलाफ लगाई गई उनकी च्हैट्रिकज् हो, दबाव के बीच लगाए गए शानदार च्ड्रैग-फ्लिकज् हों या फिर फाइनल में उनकी शांत नेतृत्व क्षमता, हरमनप्रीत ने हर मैच में टीम का नेतृत्व किया।
*कृष्ण बहादुर पाठक- भारत की दीवार:**
गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को च्गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंटज् घोषित किया गया। टूर्नामेंट के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों में, विशेषकर मलेशिया और दक्षिण कोरिया के खिलाफ लीग मैचों के दौरान पेनल्टी कॉर्नर पर उनके शानदार बचाव ने भारत को पूरे टूर्नामेंट में अपराजित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
*मोहाली में विश्व स्तरीय शुरुआत:*
पहली बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम, मोहाली ने विश्व स्तरीय खेल मंच पर शानदार शुरुआत की। खचाखच भरे स्टेडियम, जोशीले माहौल, विश्व स्तरीय सुविधाओं और सेमीफाइनल, कांस्य पदक मुकाबले तथा फाइनल के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों के कारण मोहाली ने एशिया भर की टीमों, अधिकारियों और प्रशंसकों से खूब प्रशंसा हासिल की।
*जालंधर ने जीते दिल:*
जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में, जहां लीग मुकाबले खेले गए, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया और प्रशंसा हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की १३-० की शानदार शुरुआती जीत से लेकर मलेशिया के खिलाफ ४-२ के रोमांचक मुकाबले तक, जालंधर में हर शाम स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जालंधर और मोहाली ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब न केवल भारतीय हॉकी की च्नर्सरीज् है, बल्कि विश्व हॉकी के सबसे बड़े मुकाबलों की मेजबानी करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। इससे वर्ष २०३० के हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के पंजाब के दावे को और मजबूती मिली है।
पंजाब की धरती पर भारत की यह जीत केवल एक खिताब नहीं है, बल्कि यह एक संदेश है कि हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व और कृष्ण बहादुर पाठक की गोलपोस्ट पर मजबूत पहरेदारी के साथ भारतीय हॉकी एशिया में शीर्ष स्थान पर है और वर्ष २०२८ के लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस टूर्नामेंट में १९६६ के एशियाई खेलों, १९७५ के विश्व कप और १९८० के मॉस्को ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व दिग्गज खिलाडिय़ों से लेकर २०२४ के पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों तक, देश का नाम रोशन करने वाले बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
———
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड १५० लाख मीट्रिक टन के पार, लिफ्टिंग ११० लाख मीट्रिक टन तक पहुंची : लाल चंद कटारूचक्क
चंडीगढ़, ६ नवंबर :
पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी कि पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड १५० लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) के पार हो गई है, जो कि चल रहे खरीफ विपणन सीजन २०२६-२७ में एक बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य की सभी मंडियों में सुचारू, बिना किसी बाधा के और किसान-हितैषी खरीद कार्य सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि आवक अब १५२ एल.एम.टी. के पार हो गई है और खरीद भी १५० एल.एम.टी. के पार हो गई है, जो कि पंजाब सरकार की कुशल खरीद प्रणाली में किसानों के विश्वास को दर्शाता है।
मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कुल लिफ्टिंग ११० एल.एम.टी. तक पहुंच चुकी है और खरीद के ७२ घंटों के मुकाबले लिफ्टिंग का प्रतिशत ८४.६५ प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि मंडियां ताजा आवक के लिए खाली रहें और किसानों को कोई मुश्किल न पेश आए।
श्री कटारूचक्क ने आगे बताया कि किसानों के खातों में ३३००० करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो कि १००.८९ प्रतिशत बनता है। उन्होंने दोहराया कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और भुगतान समय पर किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग सभी खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड, ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों के साथ निकट समन्वय करके निर्विघ्न खरीद, समय पर लिफ्टिंग और तत्काल भुगतान सुनिश्चित कर रहा है।
----------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
*गैंगस्टरां ते वार का २९०वां दिन: पंजाब पुलिस ने ५४५ स्थानों पर की छापेमारी; २०२ काबू*
- पुलिस टीमों ने १६८ व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई
- लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर ९३९४६-९३९४६ के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में कर सकते हैं रिपोर्ट
- युद्ध नशेयां विरुद्ध के ६१५वें दिन ३६.५ किलोग्राम हेरोइन सहित १३१ नशा तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, ६ नवंबर:
राज्य में चलाए जा रहे अभियान च्गैंगस्टरां ते वारज् के २९०वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए ५४५ ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि च्गैंगस्टरां ते वारज् पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे २० जनवरी, २०२६ को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के २९०वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित २०२ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर ८२,८८९ हो गई है।
इसके अतिरिक्त, १६८ व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर ९३९४६-९३९४६ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा कर सकते हैं।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम च्युद्ध नशेयां विरुद्धज् को ६१५वें दिन भी जारी रखते हुए १३१ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से ३६.५ किलोग्राम हेरोइन, ५०० ग्राम अफीम, १२१ किलोग्राम भुक्की, ४,२०६ नशीली गोलियां और १७,७०० रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही मात्र ६१५ दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर ९१,४३२ हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज ३३ व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।
-----
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
*अमृतसर में ३६ किलो हेरोइन बरामद; नाबालिग सहित चार काबू*
- गिरफ्तार आरोपी विदेश बैठे हैंडलर के इशारे पर लोपोके सीमा से नशे की खेप हासिल कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव
- नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी
चंडीगढ़/अमृतसर, ६ नवंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी वाले गिरोह का पर्दाफाश करके नाबालिग सहित चार व्यक्तियों को ३६ किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल सिंह निवासी घनुपुर, अमृतसर, परमजीत सिंह और कमलपाल सिंह दोनों निवासी राजासांसी, अमृतसर के रूप में हुई है, जिनके साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परमजीत सिंह का पुराना आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने नशे की सप्लाई में इस्तेमाल किए जा रहे आरोपियों के दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश बैठे अपने हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त हैंडलर लोपोके क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हेरोइन की खेप पहुंचाने का प्रबंध कर रहा था, जिन्हें वह आगे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अन्य पक्षों को सप्लाई करता था।
कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर को पुख्ता सूचना मिली थी कि विदेश बैठे हैंडलर के चार साथियों ने लोपोके सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त की है और वे यह खेप अमृतसर-लोपोके रोड पर किसी अन्य पार्टी को सौंपने जा रहे हैं। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और भारतमाला हाईवे पुल के नजदीक साहिल सिंह, परमजीत सिंह, कमलपाल सिंह और उनके चौथे नाबालिग साथी को ३६ किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने उनके दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिए।
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का खात्मा करने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा २१, २५ और २९ के तहत दिनांक ०६-११-२०२६ को एफ.आई.आर. नंबर ७२ दर्ज की गई है।
--------