Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
असम में बाढ़ का कहर: स्थायी समाधान की दरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने करनाल के घरौंडा में अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

April 11, 2023 04:53 AM

गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने किसानों से भी की बातचीत

गेहूं खरीद प्रबंधों पर संतुष्ट नजर आए मुख्यमंत्री, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़,10 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने करनाल के घरौंडा में अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया और खरीद कार्य पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और निर्धारित समय अवधि में किसानों के बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों से भी बातचीत की और बारिश व ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक श्री हरविंद्र कल्याण भी मौजूद रहे।

        उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गेहूं, जौ और चना की खरीद 1 अप्रैल, 2023 से शुरू हो चुकी है। वहीं सरसों की खरीद 20 मार्च से शुरू हो चुकी है। सरकार द्वारा खरीद प्रक्रिया का सुचारू, निर्बाध और परेशानी मुक्त संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रशासनिक सचिवों को जिलों के इंचार्ज के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियां अर्थात खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एचडब्ल्यूसी और एफसीआई द्वारा यह खरीद की जा रही है। राज्य सरकार ने गेहूं के लिए 408 मंडियां/खरीद केंद्र, सरसों के लिए 103 मंडियां/खरीद केंद्र, जौ के लिए 25 मंडियां और चना के लिए 11 मंडियां/खरीद केंद्र खोले हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss