Friday, September 18, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसूची एच, एच1 और एक्स दवाओं पर नियामकीय निगरानी मजबूत करने के लिए औषधि नियम, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा सेमीकॉन 2.0 में डिजाइन, इक्विपमेंट, फैब, एडवांस्ड पैकेजिंग, आरएंडडी और प्रतिभा विकास पर ध्यान केंद्रित करने के साथ भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 सितंबर, 2026 रूस पर वार, भारत पर भी तलवार! अमेरिकी संसद से पास हुआ वह बिल जो बदल सकता है दुनिया की व्यापारिक तस्वीर प्रधानमंत्री ने प्रमुख सीईओ के साथ सेमीकंडक्टर गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह भारतीय तटरक्षक का 43वां कमांडर्स सम्मेलन 17 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 20 जून, 2024

June 19, 2024 07:27 AM

श्रेष्ठ योगा मैट्स तथा अन्य सामग्री के लिए क्लिक करें ये लिंक ः- https://amzn.to/3xnSdWA

मेष

कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेने से बचें। बच्चों का व्यवहार परिवार के बडों को व्यथित कर सकता है। पारिवारिक मामलों में लोगों की राय न लें। धैर्य और विवेक से काम लेना बेहद जरूरी है। आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं।

वृषभ

व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में स्थायित्व देखने को मिलेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। रुका हुआ सरकारी काम किसी राजनीतिक प्रभाव से हो सकता है। बातचीत द्वारा परिस्थितियों को सँभाल लेंगे।

मिथुन

व्यापार में नया अनुबन्ध कर सकते है। किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गयी हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझायें। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। परिजनों के प्रति आपके स्नेह में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों का ध्यान रखें।

कर्क

घर की जिम्मेदारियों का आपके ऊपर दबाव हो सकता है। जॉब में किसी तरह के बदलाव को लेकर विचार बनेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार का रूख सहयोगात्मक रहेगा। गरिष्ठ भोजन के सेवन से पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। आज पौष्टिक भोजन और ताजे फलों का सेवन करें।

सिंह

अपनी तरक्की को लेकर थोड़े शिकायती हो सकते हैं। कर्मचारियों के ऊपर काफी दबाव हो सकता है। आज खाली समय में कोई उपन्यास वेब सीरीज आदि में समय बिता सकते हैं। दिखावा करने की प्रवृत्ति के कारण लज्जित न होना पड़े, इसका ध्यान रखें। किसी गलती के कारण आत्मग्लानि जैसी महसूस हो तो मित्रों से बात करें वो आपका मनोबल बढ़ायेंगे।

कन्या

दाम्पत्य सम्बन्धों में काफी प्रगाढ़ता रहेगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आनन्द और उल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर उन्नति के योग बन रहे हैं।

 तुला

आज आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी अवश्य मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। अप्रिय व्यक्तियों से मिलने के कारण कुपित हो सकते हैं। आपको लक्ष्यों के प्रति सजग रहना चाहिये। समय पर काम नहीं होने से तनाव होगा।

वृश्चिक

सामाजिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। इच्छित जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। प्रियजनों से आपको उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। रोमांस और प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिजनों के लिये कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु

व्यर्थ के कार्यों में अपना समय खराब न करें। आज आप पुरानी किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रियजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन के मामले में आपको निराशा हांथ लग सकती है। वैवाहिक जीवन भी कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपको शान्त रहना चाहिये।

मकर

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दूसरों के मामलों में ज्यादा ताक-झांक न करें। लोग आपकी सलाह का अनुसरण करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रसन्नता और सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। थोड़ी सी मेहनत में उत्तम परिणाम अर्जित कर सकते हैं। आज आप छुट्टी लेने का विचार कर सकते हैं।

कुम्भ

अपनी इच्छा शक्ति के बल पर बिखरे हुये काम को बना लेंगे। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। जॉब में बदलाव के विषय में सोच सकते हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर पुराने विचारों को छोड़कर नये विचारों को अपनायें। ग्रह स्थिति आपके लिये अनुकूल है। नया निवेश कर सकते हैं।

मीन

साझेदारी वाले कार्यों के लिये समय उत्तम है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों को बॉस से सम्भल कर रहना चाहिये। देव आराधना और विचार मनन को आप समय देंगे। ऑनलाइन किसी बड़ी मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। छोटे बच्चों के ऊपर अतिरिक्त ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss