Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया • ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं • भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आरोग्य मंथन 2026 का उद्घाटन किया • देश में नवाचार की लहर विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगी : श्री प्रल्हाद जोशी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 सितंबर, 2026 • शी जिनपिंग को मिला ट्रंप का शाही स्वागत, लेकिन ताइवान-टैरिफ पर टकराव अब भी बरकरार

पंजाब

तलाशी अभियान- चौथा दिन: पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा हर जि़ले में नशों के 10 प्रमुख हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी

June 20, 2024 10:56 AM

- पुलिस टीमों ने 31  एफआईआर दर्ज करके 43 व्यक्तियों को किया गिरफ़्तार
- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को नशामुक्त सूबा बनाने के लिए वचनबद्ध
- 250 से अधिक पुलिस टीमों ने सूबे भर में पहचाने गए 280 नशा हॉटस्पॉट्स की घेराबन्दी की

चंडीगढ़, 19 जून: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार नशों की सप्लाई को ‘ पुआइंट आफ सेल’ ( मौका- ए- फऱोख़्त) पर ही रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन भी नशों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखी और राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में नशों के 10-10 हॉटस्पॉट्स पर बड़े स्तर पर छापेमारी की।

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सूबे भर में एक ही समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया।

स्पैशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य स्तरीय कार्यवाही की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे, ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा बारीकी से आंकड़ों के विश्लेषण के बाद तैयार की गई ड्रग हॉटस्पॉट्स सूची राज्य के सभी जि़ला पुलिस मुखियों को सौंपी गई थी।

उन्होंने कहा कि सीपीज़/ एसएसपीज़ को कहा गया था कि वह निजी तौर पर इस बड़े आपरेशन की निगरानी करें और 10 प्रमुख ड्रग हॉटस्पॉट्स की पहचान करके अपने-अपने सम्बन्धित जिलों में नशा बिक्री वाले स्थानों या ऐसे कुछ क्षेत्र, जो नशा तस्करों के लिए पनाहगाह/ सुरक्षित ठिकाने बन गए हैं, का पता लगाकर आपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए योजना बनाएं जिससे नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सके।

उन्होंने कहा कि एस. पी. रैंक के अधिकारी की निगरानी में पुलिस टीमों को ऐसे संदिग्ध इलाकों की घेराबन्दी करने और तलाशी लेने के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि आपरेशन दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और पुलिस फोर्स द्वारा खोजी कुत्तों की मदद से घरों की भी पूरी तलाशी ली गई।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों की संख्या वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने 280 ड्रग हॉटस्पॉट्स की घेराबन्दी करके तलाशी ली। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही दौरान पुलिस ने 31 एफआईआर दर्ज कीं और 43 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया।

जि़क्रयोग्य है कि बड़े स्तर पर ऐसे आपरेशन न सिफऱ् समाज विरोधी तत्वों में ख़ौफ़ पैदा करने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों का भरोसा जीतने और क्षेत्र में पुलिस की मौजुदगी को भी बढ़ाते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss