Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी • भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की • डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 अक्तूबर, 2026 • 100 मिलियन बैरल का बड़ा दांव! तेल की आग बुझाने उतरे दुनिया के सात दिग्गज, क्या अब सचमुच सस्ता होगा डीज़ल? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

हरियाणा

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में आयोजित 116वें वार्षिक बोनालू महोत्सव समारोह में की शिरकत

July 09, 2024 08:20 PM

बोनालू महोत्सव समारोह दिल्ली में हर साल मनाया जा रहा, जो संस्कृति को संजोए रखने में कर रहा है सहयोग - राज्यपाल

बोनालू महोत्सव तेलंगाना राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करता है - राज्यपाल

चण्डीगढ़, 9 जुलाई- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर सिंहवाहिनी श्री महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद द्वारा आयोजित 116वें वार्षिक बोनालू महोत्सव समारोह में शिरकत की।

        इस अवसर पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बोनालू महोत्सव समारोह दिल्ली में हर साल मनाया जा रहा है जोकि हमारी संस्कृति को संजोए रखने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने आयोजको से आह्वान करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार से हर वर्ष की तरह दिल्ली में बोनालू महोत्सव समारोह आयोजित करते रहें ताकि हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ियों को इस संस्कृति के बारे जानकारी रहे कि हम किस प्रकार से बोनालू महोत्सव को मनाते है। 

        इस मौके पर उन्होंने सिंहवाहिनी श्री महाकाली देवालयम, लाल दरवाजा, हैदराबाद को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से आपके द्वारा बोनालु महोत्सव मनाया जाता रहे ताकि दिल्ली और उत्तर भारत में रहने वाले तेलंगाना के लोग हमेशा अपनी संस्कृति के जुड़े रहे। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक बोनालू महोत्सव नई दिल्ली में मनाया जा रहा है, जो तेलंगाना राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करता है।

        इस मौके पर राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर बोनालू महोत्सव समारोह में स्वागत किया गया और उन्होंने महोत्सव में परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की। उन्होंने बोनालू महोत्सव समारोह में विभिन्न कलाकारों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss