Saturday, September 12, 2026
BREAKING
समुद्री रास्तों की हिफाज़त जरूरी: ब्रिक्स मंच से पी एम मोदी ने क्यों उठाया होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा? प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स 2026 के लिए भारत के पूरी तरह तैयार होने का उल्लेख किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता ब्रिक्स समिट 2026: पीएम मोदी की मेज़बानी में दिल्ली में जुटेंगे दुनिया भर के नेता उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया

पंजाब

'भारत में 100, पठानकोट में घुस चुके हैं 30 लोग', शख्स ने मामूली बात के लिए दी बम की धमकी, लिखा- 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

July 22, 2024 09:01 AM

Punjab Pathankot Bomb Threat: पंजाब के पठानकोट में अपनी दुकान के सामने एक लावारिस एसयूवी कार खड़ी होने से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति ने उसे हटवाने के लिए बम की अफवाह फैला दी. पुलिस ने रविवार (21 जुलाई) को यह जानकारी दी. पंजाब पुलिस ने इस मामले में स्थानीय निवासी नितिन महाजन को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि पठानकोट के बालाजी नगर में डाकी रोड पर खड़ी एक लावारिस एसयूवी में तोड़फोड़ की गई है और उसकी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी के पास कुछ पर्चे मिले, जिन पर अगले पांच दिनों में पठानकोट में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने बताया कि संदेश में लिखा था कि "100 लोग भारत में घुसे हैं, जिनमें से 30 पठानकोट में हैं." पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल कासिम मीर ने कहा कि पर्चे से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जिन पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' भी लिखा था.

गाड़ी हटाने के लिए रची साजिश
वहीं पूछताछ के दौरान नितिन ने पुलिस को बताया कि उसने शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपने घर के बाहर कुछ संदिग्ध आवाज सुनी थी. अधिकारी ने कहा, चूंकि यह एक संवेदनशील मामला था, इसलिए पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच की. एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि नितिन ने खुद ही पिछले दो महीनों से अपनी किराने की दुकान के सामने खड़ी एसयूवी की खिड़कियों के शीशे तोड़े थे और धमकी भरे संदेश भी लिखे थे.

पुलिस ने कहा कि कार सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति की थी, जो इसे दो महीने पहले छोड़ गया था. उन्होंने कहा कि नितिन ने पुलिस द्वारा एसयूवी को हटवाने के लिए यह कहानी गढ़ी थी.

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss