Saturday, May 09, 2026
BREAKING
सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

हरियाणा

थानेसर शहर में विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की योजनाओं पर सरकार ने दी हरी झंडी: सुभाष सुधा

August 01, 2024 07:46 AM

राज्यमंत्री ने नगर परिषद को दिए विकास कार्य जल्द शुरु करने के आदेश

 सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र में खुला दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

 चंडीगढ़, 31 जुलाई - हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में सड़कों, गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार ने पिछले एक माह में करीब 70 करोड़ रुपये की राशि की अनुमति दी है। इन योजनाओं पर नगर परिषद के अधिकारियों को जल्द आगामी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

 उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो को जल्द शुरु कर दिया जाएग। इन विकास कार्यो की गुणवता पर फोकस रखा जाएगा। इसके लिए स्थानीय नागरिकों को अपनी निगरानी रखनी होगी। इसके अलावा, गांवों के विकास को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है।

 राज्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे थे।

 इससे पहले राज्य मंत्री ने सैकड़ों लोगों की पुलिस प्रशासन, जिला समाज कल्याण, विकास एवं पंचायत, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सहित अन्य विभागों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 राज्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से कार्य करें और रोजाना राज्य सरकार के आदेशों पर सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक लोगों की समस्याएं और उनका मौके पर समाधान करना सुनिश्चित करें। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बदार्शत नहीं की जाएगी।

 श्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में समान विकास करवा रही है और थानेसर हलके में भी विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि थानेसर हलका के विकास पर सरकार की तरफ से कई हजार करोड़ रुपए की छोटी व बड़ी विकासकारी योजनाओं को पूरा करने का काम किया गया है और कुछ योजनाओं पर तेजी के साथ कार्रवाई की जा रही है।

 उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों के साथ-साथ डेयरी संचालकों को अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर नहीं छोड़ना चाहिए। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को शहर की सीमाओं पर बेसहारा पशुओं को छोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। बेसहारा पशुओं के कारण कोई दुर्घटना न हो, इसलिए पशुओं को अपने घरों व डेयरियों में बांध कर रखना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द गौशालाओं में भेजना सुनिश्चित किया जाए।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss