Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया • ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं • भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आरोग्य मंथन 2026 का उद्घाटन किया • देश में नवाचार की लहर विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगी : श्री प्रल्हाद जोशी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 सितंबर, 2026 • शी जिनपिंग को मिला ट्रंप का शाही स्वागत, लेकिन ताइवान-टैरिफ पर टकराव अब भी बरकरार • Latest News from Haryana September 2026

पंजाब

पंजाब में छह उम्मीदवार अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव: आयोग ने तीन साल तक लगाया प्रतिबंध, यह है पूरा मामला

August 06, 2024 06:47 AM

पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 में छह उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया है। अब यह छह प्रत्याशी रहे चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चुनाव आयोग ने इन छह उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर अगले तीन साल तक रोक लगा दी है। यह सभी उम्मीदवार पंजाब के गुरदासपुर जिले के हैं। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी किए आदेशों के जरिये पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव लड़ने वाले छह उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि इन उम्मीदवारों ने लोक प्रतिनिधि एक्ट, 1951 के सेक्शन 78 के अनुसार निश्चित समय सीमा में अपने चुनाव खर्चे की सूची कमीशन के पास जमा नहीं करवाई इसके चलते अगले तीन साल तक इन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया गया है।उन्होंने बताया कि ये सभी 6 उम्मीदवार गुरदासपुर जिले से संबंधित हैं। 15 जुलाई को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा किए आदेशों के माध्यम से बटाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सुच्चा सिंह को अयोग्य करार दिया गया है। इसी तरह कादियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रेम सिंह और हरदीप सिंह को भी अयोग्य घोषित करार दिया गया है। गुरदासपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार सन्नी, कर्णदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को भी भारतीय चुनाव आयोग ने अगले तीन साल तक चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss