Saturday, September 19, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को 2 एलसीए एफओसी दो सीटर ट्रेनर और 3 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर तथा पवन हंस लिमिटेड को 4 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपे भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026 प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, भारत में तेज़ रफ़्तार शिकारियों का कुनबा बढ़कर हुआ 52 Latest Punjab News September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत किस्त जारी करने के दौरान एक सभा को संबोधित किया आत्मनिर्भर भारत: बेंगलुरु में रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की उपस्थिति में, एचएएल भारतीय वायु सेना को एलसीए तेजस फ्री-ऑक्शन ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर विमान तथा पीएचएल को ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपेगा

पंजाब

नशों के खिलाफ जंग: पंजाब पुलिस ने वर्ष 2024 के दौरान 153 बड़े तस्करों सहित 10 हज़ार नशा तस्कर किए गिरफ्तार; 790 किलो हेरोइन और 208 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

October 30, 2024 11:35 PM

पंजाब पुलिस ने राज्य में नशों की समस्या का मुकाबला करने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया: डीजीपी गौरव यादव

हाल ही में, पंजाब पुलिस ने पहली बार पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत शीर्ष नशा तस्कर की निवारक हिरारत का आदेश को अमल लाए: डीजीपी पंजाब

पुलिस टीमों द्वारा1 जनवरी, 2024 से अब तक 13.62 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 860 किलो अफीम, 367 क्विंटल भुक्की और 2.90 करोड़ गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां बरामद

चंडीगढ़, 30 अक्तूबर: राज्य में नशों का सफाया करने के लिए जारी मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने पिछले 10 महीनों में 7686 एफआईआर दर्ज कर 153 बड़े तस्करों सहित 10524 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब, गौरव यादव ने दी।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने नशों की समस्या से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ गाँवों और मोहल्लों में छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों पर भी ध्यान केंद्रित किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने 2024 में अब तक की नशों की बरामदगी का विवरण देते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने नशों के संभावित रूटों पर नाकाबंदी और प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशंस चला कर राज्य भर में 790 किलो हेरोइन बरामद की है।

हेरोइन के अलावा, पुलिस टीमों ने 860 किलो अफीम, 367 क्विंटल भुक्की, 93 किलो चरस, 724 किलो गांजा, 19 किलो आईसीई और 2.90 करोड़ गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियां भी बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस साल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 13.62 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 जनवरी 2024 से अब तक 362 बड़े तस्करों की 208 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं, जबकि 289 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ज़ब्त करने के संबंध में 470 मामले मंजूरी के लिए सक्षम ऑथोरिटी के पास लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में, गुरदासपुर जिले के सीमा गांव शहूर कलां के अवतार सिंह उर्फ तारी नामक शीर्ष नशा तस्कर की निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) के आदेश लागू कर नशों के खिलाफ जारी जंग में बड़ी सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी तारी को प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस (पीआईटी-एनडीपीएस) एक्ट के तहत दो साल के लिए हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल बठिंडा भेज दिया गया है। जिक्र योग्य है कि यह पहला मामला है जिसमें पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट की धारा 3 (1) और धारा 10 के तहत सक्षम प्राधिकरण द्वारा आदेश जारी किए गए थे।

गौरतलब है कि एनडीपीएस मामलों में फरार अपराधियों (पीओज़)/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने इस साल 731 पीओज़/भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss