Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया • ऑपरेशन दृष्टि: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार में आयोजित दो दिवसीय मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर के दौरान आंखों की रोशनी बहाल करने वाली 220 सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कीं • भारतीय रेल ने वीरंगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दी • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आरोग्य मंथन 2026 का उद्घाटन किया • देश में नवाचार की लहर विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगी : श्री प्रल्हाद जोशी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 सितंबर, 2026 • शी जिनपिंग को मिला ट्रंप का शाही स्वागत, लेकिन ताइवान-टैरिफ पर टकराव अब भी बरकरार • Latest News from Haryana September 2026

पंजाब

पंजाब पुलिस द्वारा अमेरिका-आधारित दिलप्रीत सिंह द्वारा समर्थित अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश; 12 अत्याधुनिक पिस्तौल सहित सात काबू

November 01, 2024 09:02 PM

पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

जांच में पता चलता है कि यह मॉड्यूल मध्य प्रदेश से हथियार प्राप्त कर विभिन्न गैंगों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था: डीजीपी गौरव यादव

आगे की जांच जारी, और गिरफ्तारियों की उम्मीद: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

चंडीगढ़/अमृतसर, 1 नवंबर: पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमेरिका आधारित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के सात मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल को खत्म किया है और उनके कब्जे से 12 पिस्तौल, 16 मैगज़ीन और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान करनजीत सिंह उर्फ धनी, जशनदीप सिंह उर्फ माया उर्फ छिल्लर, इश्मीत सिंह उर्फ रिशु, अमृतपाल सिंह उर्फ सपरा और दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल,  सभी
छेहरटा, जिला अमृतसर के निवासी हैं, और वरिंदर सिंह उर्फ रवि तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बाबा बकाला साहिब, अमृतसर के रूप में की गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल मध्य प्रदेश से हथियार मंगाकर विभिन्न गिरोहों को मुहैया करा रहा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी करनजीत धनी ने अपने भाई जशनदीप सिंह और इश्मीत के साथ मिलकर अमेरिका-आधारित दिलप्रीत सिंह के निर्देश पर मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाने के लिए लाई थी।

डीजीपी ने कहा कि मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

इस ऑपरेशन के बारे में अन्य जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी कर राज्य में अपराधी तत्वों को सप्लाई किए जा रहे हैं। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस्लामाबाद थाना और सीआईए-2 डीसीपी इंवेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर की देखरेख में विशेष अभियान चलाकर छेहरटा और बाबा बकाला के इलाकों से आरोपियों को काबू कर लिया गया।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 234, दिनांक 29.10.2024 को अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में असला एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss