Thursday, September 17, 2026
BREAKING
51 लाख कर्मचारियों की किस्मत बदलने वाला फैसला: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेतन सीमा अब ₹25,000, आपकी जेब पर असर पड़ेगा Latest Haryana News September 2026 Latest Punjab News September 2026 आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए रेल मंत्री ने चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल देश को समर्पित किए और लिंच जीसीटी की आधारशिला रखी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 सितंबर, 2026 यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई पर शुल्क की वापसी: संतुलन की परीक्षा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी

हरियाणा

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा*

November 29, 2024 09:44 PM

*फतेहाबाद, रोहतक, यमुनानगर और झज्जर के शिविरों में आए नागरिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया सीधा संवाद*

 चंडीगढ़, 29 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपने आवास संत कबीर कुटीर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इन शिविरों का लाइव टेलीकास्ट करने के निर्देश भी दिये ताकि वे अपने आवास पर स्थित वॉर रूम से किसी भी समय किसी भी दिन अधिकारियों एवं नागरिकों से सीधे बात कर सकें।

 समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद, रोहतक, यमुनानगर और झज्जर के शिविरों में आए नागरिकों से सीधा संवाद किया और अधिकारियों को बिना किसी विलंब के उनकी समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी पॉलिसी के चलते नागरिक के आवेदन को रिजेक्ट किया गया है तो उसका कारण विवरण सहित पोर्टल पर अपडेट करें।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने जुलाई के महीने से ही सभी ज़िलों में समाधान शिविर लगाने के निर्देश दिये थे, जिनमे अब तक  88,624 आवेदन प्राप्त हुए हैं और  67,240 का समाधान कर दिया गया है। इन शिविरों में हर रोज़ दो घंटों के लिए एक ही स्थान पर बैठ कर डीसी की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौक़े पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करते हैं। 8 अक्तूबर के बाद से मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इन शिविरों को पुनः चलाने के निर्देश दिये और समाधान पोर्टल के माध्यम से मुख्य सचिव कार्यालय इसपर आने वाले आवेदनों की निगरानी करता है।

 खास बात है कि जिन आवेदनों का निवारण ज़िले के अधिकारियों द्वारा कर दिया जाता है, उन आवेदकों को मुख्यमंत्री आवास स्थित कन्फर्मेशन सेल से कॉल करके उनके काम एवं संतुष्टि के बारे में फीडबैक लिया जाता है, जिसकी रिपोर्ट हर हफ़्ते मुख्यमंत्री स्वयं देखते हैं।

 इन शिविरों में अब तक मुख्य रूप से पीपीपी, प्रॉपर्टी आईडी, सफ़ाई व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रकार की समस्याओं का हल किया गया है। मुख्य सचिव ने नगर निगमों में जिला नगर आयुक्तों की अध्यक्षता में भी इन शिविरों को चलाने के निर्देश दिए हैं।

 बैठक में मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss