Monday, August 24, 2026
BREAKING
बंगाल में गूंजा रक्षा उद्योग का बिगुल: राजनाथ ने रखी 3,500 करोड़ की नींव जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की समीक्षा की सरकार ने चार वर्ष से कम आयु के बच्चों में उपयोग के लिए क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड युक्त निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है डॉ. एल. मुरुगन की अध्यक्षता में 57वें आईएफएफआई की प्रथम संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 अगस्त, 2026 चुनाव से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक: जेन-ज़ी को साधने उतरी टॉप टीम : नितिन नबीन, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े प्रमुख चेहरे शामिल प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों के साथ संवाद किया एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

पंजाब

सिल्क मार्क एक्सपो 2024 सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

December 09, 2024 09:53 PM

चंडीगढ़, 9 दिसंबर:

किसान भवन, सेक्टर 35, चंडीगढ़ में आयोजित सिल्क मार्क एक्सपो 2024 आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नवदीप वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और कारीगरों की शिल्पकला की सराहना की।

इस सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घाटन 4 दिसंबर को पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया था। इस एक्सपो में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया। पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों ने अपने स्टॉल लगाए, जिनमें शानदार रेशमी उत्पाद जैसे साडिय़ां, स्टोल और घरेलू सजावट की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती शैलेंद्र कौर ने कहा कि प्रीमियम रेशमी उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं की भारी मांग रेशम उत्पादन के प्रति बढ़ती जागरूकता और इसकी बढ़ती मांग को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब एरी, तसर और मुलबेरी (शहतूत) की खेती की जा रही है। यह उपलब्धि राज्य में रेशम उत्पादन संबंधी और अधिक पहलें शुरू करने के लिए प्रेरित करती है।

इस अवसर पर बागवानी विभाग की निदेशक श्रीमती शैलेंद्र कौर ने एक्सपो की सफलता में प्रदर्शकों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और उन्हें प्रशंसा पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।

समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में पंजाब सेरीकल्चर के डी.डी.एच.-कम-नोडल अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह, वरिष्ठ फील्ड सहायक (आर.ओ.) विकास मिश्री, सहायक नोडल अधिकारी मिस मीनू, और बागवानी विभाग की ए.आई.एफ. योजना के सलाहकार युवराज औलख उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss