Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया, प्रत्येक नागरिक को बेहतर कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विदेशी नागरिकों के प्रबंधन के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRROs) के विस्तार से संस्थागत ढांचे को मजबूत कर रही है • मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ और सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज की साइबर-इनेबल्ड कॉग्निटिव वॉरफेयर पर संगोष्ठी का नई दिल्ली में शुभारंभ • भारतीय रेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस और स्वच्छता ही सेवा 2026 मनाया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 नवंबर, 2026

पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट के 15वें कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा में &&00 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए; प्रशिक्षण के लिए 48 उम्मीदवार चुने जाएंगे

January 13, 2025 10:48 AM

डायरेक्टर मेजर जनरल चौहान ने मोहाली के परीक्षा केंद्र का दौरा किया

चंडीगढ़, 12 जनवरी:

महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर (मोहाली) में शुरू होने वाले 15वें कोर्स के लिए आज आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में &&29 उम्मीदवार शामिल हुए। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में लडक़ों (4128) ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। यह सफलता मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों और संस्थान की उ‘च सफलता दर के कारण मिली है।

गौरतलब है कि यह संस्थान कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व वाले रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित है।

महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वीएसएम, ने स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-&बी1, मोहाली में स्थापित परीक्षा केंद्र का अचानक दौरा किया। इस प्रवेश परीक्षा के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-&बी1, मोहाली; पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, पीएपी कॉम्प्लेक्स, जालंधर; और एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में युवा परीक्षा देने पहुंचे।

मेजर जनरल अजय एच. चौहान ने बताया कि इस परीक्षा में से शीर्ष 150 सफल उम्मीदवारों को बाद में अंतिम चयन प्रक्रिया जैसे साक्षात्कार और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। इनमें से पंजाब भर के 48 उम्मीदवारों को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और इसी स्तर की अन्य अकादमियों के माध्यम से सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए इस संस्थान के अनुभवी और उ‘च योग्यता प्राप्त स्टाफ की देखरेख में प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद से इस संस्थान के कुल 74 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशन अधिकारी बने हैं। इसके अलावा, 64 कैडेट प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हुए हैं और 12 कैडेट कॉल-अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss