Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी • भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की • डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 अक्तूबर, 2026 • 100 मिलियन बैरल का बड़ा दांव! तेल की आग बुझाने उतरे दुनिया के सात दिग्गज, क्या अब सचमुच सस्ता होगा डीज़ल? • Latest News from Punjab October 2026

पंजाब

वित्तीय वर्ष 2024-25: पंजाब ने जीएसटी में राष्ट्रीय औसत 10त्न को पार कर 11.87त्न वृद्धि हासिल की: हरपाल सिंह चीमा

February 03, 2025 06:42 AM

पंजाब जीएसटी राष्ट्रीय विकास दर को पार करने वाले शीर्ष 3 जीसीएस राज्यों में शामिल

आबकारी में 15.33त्न वृद्धि, जबकि जीएसटी, आबकारी, वैट, सीएसटी और पीएसडीटी करों में कुल 11.67त्न की वृद्धि दर्ज

चंडीगढ़, 2 फरवरी:

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्राप्ति में प्रभावशाली 11.87त्न की वृद्धि हासिल की है, जो 10त्न की राष्ट्रीय औसत दर से अधिक है। इसके अतिरिक्त, पंजाब ने चालू वित्तीय वर्ष में आबकारी में 15.33त्न की वृद्धि और नेट जीएसटी, आबकारी, वैट, सीएसटी तथा पीएसडीटी करों से प्राप्त कुल राजस्व में 11.67त्न की नेट वृद्धि दर्ज की है।

यहां जारी एक प्रेस बयान द्वारा यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब देश के उन 3 प्रमुख जनरल कैटेगरी स्टेट्स (जीसीएस) में शामिल है, जिन्होंने जीएसटी प्राप्ति में राष्ट्रीय विकास दर को पार किया है। चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट जीएसटी प्राप्ति 19,414.57 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 17,354.26 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे, जो कि 2,060.31 करोड़ रुपये की वृद्धि को दर्शाता है। राज्य ने जनवरी 2025 के दौरान शुद्ध जीएसटी में 9.73त्न की वृद्धि दर्ज की, जिससे जनवरी 2024 में एकत्रित 1,830.52 करोड़ रुपये की तुलना में 2,008.58 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आबकारी से प्राप्त राजस्व में वृद्धि का विवरण देते हुए एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य ने चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक 8,588.31 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 7,446.46 करोड़ रुपये एकत्र किए गए थे, जिससे 1,141.85 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है। जनवरी 2025 में आबकारी विकास दर 15.91त्न रही, जिसके कारण जनवरी 2024 में प्राप्त 770.45 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी 2025 में 893.04 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी तक नेट जीएसटी, आबकारी, वैट, सीएसटी और पीएसडीटी से प्राप्त कुल राजस्व 34,704.4 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 31,078.94 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिससे कुल 3,625.46 करोड़ रुपये की नेट वृद्धि हुई है। जनवरी 2025 में इन करों से कुल प्राप्ति में जनवरी 2024 की तुलना में 12.48त्न की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जनवरी 2024 में प्राप्त 3,151.63 करोड़ रुपये की तुलना में जनवरी 2025 में कुल 3,545.09 करोड़ रुपये का कर राजस्व प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने कर राजस्व को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी और कराधान विभाग की पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिना किसी को परेशान किए, केवल खामियों को दूर कर और कर चोरी करने वालों पर सख्ती करके इन करों से राजस्व बढ़ाया गया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss