Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की • भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की • रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की • भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एनसीपीसीआर का दौरा किया, कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की और 31 दिसंबर, 2026 तक लंबित फाइलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 अक्तूबर, 2026 • दिल्ली की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: 27,000 जवानों की तैनाती बढ़ाने की मांग, फिर भी 2,800 अब तक नहीं पहुंचे!

चंडीगढ़

Weather pattern changes in Delhi and North India: दिल्ली और उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

March 13, 2025 07:14 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 12 मार्चः 

लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच बृहस्पतिवार से राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे यह बदलाव आएगा।

उत्तर भारत के कई राज्यों में होगा असर

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती दबाव बनने से न केवल दिल्ली-एनसीआर बल्कि उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम करवट लेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इसका प्रभाव पहले से ही दिख रहा है, जहां बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है।

हिमाचल और उत्तराखंड में सतर्कता जारी

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कई इलाकों में बादल छाए रहे। मनाली में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग को पर्यटकों के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने 13 और 14 मार्च को अधिकांश इलाकों में हिमपात और बारिश की संभावना जताई है, जबकि 15 मार्च को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। व्यास घाटी में चंपू नाले के पास ग्लेशियर टूटने से तवाघाट-लिपुलेख हाईवे अवरुद्ध हो गया है, जिससे आदि कैलाश यात्रा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश

कश्मीर घाटी में बुधवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। जम्मू में रात में हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी रह सकती है।

17 मार्च तक मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च तक उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप देखने को मिलेगा। बीते तीन दिनों में कश्मीर के अफरवट, साधना टॉप, गुरेज, तुलैल और राजदान पास में चार इंच से लेकर एक फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.7 डिग्री और गुलमर्ग में -1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

22.10.2026 को सभी स्टेशनों पर नागरिकों पर केंद्रित अखिल भारतीय रेल जन संवाद आयोजित किया जाएगा

जंतर-मंतर पर पर्दा गिरा? मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद की आंच में दिल्ली पुलिस का बड़ा दांव, अब कहां गूंजेगी विरोध की आवाज़?

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss