Wednesday, September 03, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News July 7, 2025

July 07, 2025 05:57 AM

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नामवृक्षारोपण महा अभियान-2025 के

सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक पंचायत सदस्य,

पार्षद एवं ग्राम प्रधानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया

 

प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप एक पेड़ माँ के नाम

अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा : मुख्यमंत्री

 

विगत 08 वर्ष में नियोजित प्रयासों के माध्यम से प्रदेश का

वन आच्छादन 09 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया

 

0प्र0 हरित आवरण वृद्धि में देश में दूसरे स्थान पर

 

प्रधानमंत्री जी ने कार्बन उत्सर्जन को वर्ष 2070 तक नेट जीरो तक ले

जाने का लक्ष्य निर्धारित किया, इसके लिए व्यापक वन आच्छादन आवश्यक

 

किसानों को अपने खेत की मेड़ पर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाए, पेड़ लगाने के
05
वर्ष पूर्ण होने पर कार्बन क्रेडिट के अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जाएगी

 

 कार्बन क्रेडिट के तहत पिछले वर्ष किसानों को 32 लाख 80 हजार रु0 का भुगतान,

इस वर्ष 07 मण्डलों के किसानों को 42 लाख 20 हजार रु0 का भुगतान किया जाएगा

 

नदियों का पुनरुद्धार आवश्यक, इस दिशा में भी

जनप्रतिनिधियों को अभियान बनाकर कार्य करने की जरूरत

 

पौधरोपण अभियान के तहत कुपोषित परिवारों को सहजन का पौध

दिया जा रहा, इससे राष्ट्रीय पोषण अभियान को भी बल मिलेगा

 

सभी नागरिक एवं सरकारी कर्मचारी, ‘एक पेड़ माँ के नामपर पेड़ अवश्य लगाएं
और इसकी सुरक्षा और संरक्षण पर ध्यान दें : वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


लखनऊ : 06 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक पंचायत सदस्य, पार्षद एवं ग्राम प्रधानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप 05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शुरू हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग जीव-जन्तु ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवजाति के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। इससे भूस्खलन, अत्यधिक वर्षा, बाढ़ आदि की समस्याएं देखने को मिलेंगी। इसके लिए आवश्यक है कि जलवायु का संतुलन बना रहे। आने पीढ़ी को हम कैसी पृथ्वी देकर जाएंगे, इसके दृष्टिगत पौधरोपण के इस अभियान से सभी का जुड़ना आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन आन्दोलन बनाकर ही सफल बनाया जा सकता है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का वन आच्छादन नीचे जा रहा था। विगत 08 वर्ष में नियोजित प्रयासों के माध्यम से प्रदेश का वन आच्छादन 09 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया है। आज हरित आवरण वृद्धि में उत्तर प्रदेश, देश में दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2017 से वर्ष 2024 के बीच हरित आवरण में 05 लाख एकड़ की वृद्धि हुई है। वहीं वर्ष 2021 से वर्ष 2023 के बीच वनावरण एवं वृक्षावरण में 01 लाख 38 हजार एकड़ की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 से 2023 तक हरित आवरण में कुल 3.38 लाख एकड़ की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कार्बन उत्सर्जन को वर्ष 2070 तक नेट जीरो तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए व्यापक वन आच्छादन आवश्यक है। किसानों को अपने खेत की मेड़ पर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाए। किसानों को पेड़ लगाने के 05 वर्ष पूर्ण होने पर कार्बन क्रेडिट के अन्तर्गत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जाएगी। कार्बन क्रेडिट के तहत पिछले वर्ष किसानों को 32 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। इस वर्ष 07 मण्डलों-देवीपाटन, अयोध्या, झांसी, मीरजापुर, कानपुर, वाराणसी और अलीगढ़ के हजारों किसानों को 42 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने नदियों के पुनरुद्धार पर जोर देते हुए कहा जैसे हमारे शरीर में धमनियां हैं, वैसे धरती माँ के लिए नदियां हैं। जब धरती माँ सुरक्षित रहेंगी तो हम सुरक्षित रहेंगे। इसके दृष्टिगत नदियों का पुनरुद्धार आवश्यक है। इस दिशा में भी जनप्रतिनिधियों को अभियान बनाकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहजन में प्रोटीन एवं विटामिन का भण्डार है। पौधरोपण अभियान के तहत कुपोषित परिवारों को सहजन का पौध दिया जा रहा है। इससे राष्ट्रीय पोषण अभियान को भी बल मिलेगा।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण दुनिया का तापमान बढ़ता जा रहा है। आज गर्मी में नौतपा की बजाय पूरे माह में गर्मी पड़ रही है। इसका कारण कार्बनडाइऑक्साइड में वृद्धि होना है। इससे वर्षा, बाढ़ में वृद्धि देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि देश के सभी नागरिकों को ग्लोबल वॉर्मिंग पर नियंत्रण के लिए पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने पौधरोपण के साथ ही उसकी सुरक्षा पर भी ध्यान देने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग अपने घरों में फल के पेड़ अवश्य लगाएं। सभी नागरिक एवं सरकारी कर्मचारी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर पेड़ अवश्य लगाएं और इसकी सुरक्षा और संरक्षण पर ध्यान दें। प्रदेश के सभी किसान ‘हर खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़’, अभियान की तर्ज पर पेड़ अवश्य लगाएं। इससे उनके कृषि उत्पादकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसानों को मेड़ पर पेड़ लगाने के 05 वर्ष पूर्ण होने पर कार्बन क्रेडिट के लिए प्रोत्साहन की धनराशि प्राप्त होगी। नदियों, तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया जाए। नगर निगम के पार्क के साथ ही अन्य स्थान पर भी पेड़ लगाए जाएं।
मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण महा अभियान-2025 का शुभारम्भ आगामी 09 जुलाई से होगा। वर्ष 2017 से वर्ष 2024 तक लगभग 204 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में अभी तक सर्वाधिक पौधारोपण है।
मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों जनपद आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, जनपद वाराणसी के महापौर श्री अशोक तिवारी, जनपद सम्भल के बबराला नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन, जनपद जालौन के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम अनुरागी से संवाद कर पौधरोपण हेतु उनकी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पौधरोपण हेतु उनकी तैयारियां पूर्ण है। यह अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

---------

 

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक पेड़ मां के नामवृक्षारोपण महाअभियान-2025 के सफल
क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण एवं विधानपरिषद सदस्यों के साथ संवाद किया

 

जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करें,

निजी क्षेत्रों, एन0जी00, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों

तथा एन0एस0एस0/ स्काउट्स-गाइड/एन0सी0सी0 कैडेट्स को जोड़ें : मुख्यमंत्री

 

बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए

रखने हेतु व्यापक जन आन्दोलन के माध्यम से वृक्षारोपण कर

हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध

 

प्रधानमंत्री जी के पर्यावरण एवं भविष्य बचाने के अभियान के साथ उ0प्र0 जुड़ चुका

 

विगत 08 वर्षों में ईमानदारी से किए गए प्रयासों का परिणाम है कि

आज उ0प्र0 के वन आच्छादन में व्यापक वृद्धि हुई

 

09 जुलाई को 37 करोड़ पौधों का रोपण कर उ0प्र0, देश में रिकॉर्ड बनाने जा रहा

 

धरती माता को पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही बचाया जा सकता,

इसके लिए प्रदेश के वन आच्छादन को बढ़ाना आवश्यक

 

प्रधानमंत्री जी द्वारा लिए गए संकल्प के अनुरूप भारत वर्ष 2070 तक

कार्बन उत्सर्जन के सम्बन्ध में नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेगा

 

नदी पुनरोद्धार की दिशा में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कुछ न कुछ

कार्य हुए, इसके दृष्टिगत नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण करें

 

प्रभारी मंत्रिगण अपने प्रभार वाले जनपदों में अवश्य जाएं

 

सांसदगण अपनी-अपनी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधान सभा क्षेत्रों

में समय दें और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करें

 

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से संवाद किया और उनके क्षेत्र में

एक पेड़ मां के नामअभियान की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की

 
लखनऊ : 06 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रदेश के मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण एवं विधानपरिषद सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि हम एक पौधे को जीवन देंगे, तो वह भविष्य में वृक्ष बनकर हमें भी जीवन देगा। विगत 08 वर्षों में ईमानदारी से किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश के वन आच्छादन में व्यापक वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में वन एवं खनन माफिया हावी थे। इस कारण प्रदेश का वन आच्छादन नीचे गिरता चला गया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु व्यापक जन आन्दोलन के माध्यम से वृक्षारोपण कर हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पर्यावरण बचाने एवं भविष्य बचाने के अभियान के साथ उत्तर प्रदेश जुड़ चुका है। उत्तर प्रदेश मिशन मोड पर प्रधानमंत्री जी के पवित्र संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नियोजित प्रयासों के माध्यम से इस अभियान को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। 09 जुलाई को 37 करोड़ पौधों का रोपण कर उत्तर प्रदेश, देश में रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक परिणाम आज सबके सामने आ रहे हैं, जिसे लेकर दुनिया के पर्यावरणविद् चिंतित हैं। अगर इसे संतुलित नहीं किया गया, तो भूस्खलन, अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी अन्य समस्याएं हमारे सामने होंगी। धरती माता को पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से ही बचाया जा सकता है, इसके लिए प्रदेश के वन आच्छादन को बढ़ाना आवश्यक है। एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी मार्ग, अमृत सरोवरां, नदियों के किनारे तथा धार्मिक स्थलों एवं उनको जोड़ने वाले मार्गों के किनारे पौधरोपण करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनप्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करें। जनप्रतिनिधिगण वृक्षारोपण के इस अभियान में निजी क्षेत्रों, एन0जी0ओ0, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों तथा एन0एस0एस0/ स्काउट्स-गाइड/एन0सी0सी0 कैडेट्स को जोड़ें। इस अभियान के तहत प्रदेश सरकार की तरफ से 60 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी परिवारों एवं जीरो पॉवर्टी अभियान से जुड़े 15 लाख से अधिक परिवारों को दो-दो सहजन के पौधे दिए जा रहे हैं। प्रोटीन एवं विटामिन का भण्डार सहजन कुपोषण से बचाने में सहायक साबित होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा लिए गए संकल्प के अनुरूप भारत वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन के सम्बन्ध में नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेगा। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ लोगों को निःशुल्क दिया गया गैस का कनेक्शन कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है। मुख्यमंत्री जी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने खेड़ की मेड़ पर पौधरोपण करें और 05 वर्ष बाद कार्बन क्रेडिट के तहत उन्हें धनराशि का भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष सात मण्डलों के हजारों किसानों 42 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदी पुनरोद्धार की दिशा में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में कुछ न कुछ कार्य हुए हैं। इसके दृष्टिगत नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण करें। प्रभारी मंत्रिगण इस अभियान के अन्तर्गत अपने प्रभार वाले जनपदों में अवश्य जाएं। उन्होंने सांसदगण से अपील की कि वह अपनी-अपनी लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समय दें और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया और उनसे उनके क्षेत्र में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अलीगढ़ के सांसद श्री सतीश कुमार गौतम, गोरखपुर के सांसद श्री रवि किशन शुक्ल, हाथरस जनपद के सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री गुड्डु  चौधरी, प्रतापगढ़ सदर विधायक श्री राजेन्द्र कुमार मौर्या, लखनऊ की मलीहाबाद सीट से विधायक श्रीमती जयदेवी एवं आजमगढ़ से विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक से संवाद किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण महाअभियान अवश्य सफल होगा। अभियान को लेकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अभियान से समाज का हर वर्ग जुड़ चुका है।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss