* नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाका: बी.के.आई.से संबंधित दो मुख्य दोषी पिस्तौल सहित गिरफ़्तार*
विदेश-आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया और जस्सी कुलाम के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ़्तार किए दोषी: डी.जी.पी.गौरव यादव
इन ताज़ा गिरफ़्तारियों के साथ पूरे माड्यूल का हुआ पर्दाफाश ; कुल गिरफ़्तारियों की संख्या आठ तक पहुंची
चंडीगढ़, 22 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम दौरान बड़ी सफलता के अंतर्गत काउंटर इंटेलिजेंस ( सीआई) जालंधर ने सीआई एस.ए.एस. नगर के साथ सांझा आप्रेशन में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर आर.डी.एक्स.- आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ( आई.ई.डी.) धमाके में शामिल दो मुख्य दोषियों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां सांझा की।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महावीर उर्फ बच्चा और मनप्रीत उर्फ मनी के तौर पर हुई है, दोनों एसबीएस नगर के रहने वाले हैं। आपरेशन दौरान उनके कब्ज़े में से एक 9 एम.एम. गलौक पिस्तौल और चार जि़ंदा कारतूस बरामद किए गए।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी पाबंदीशुदा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के साथ जुड़े विदेश आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम और शुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर अपने साथियों के साथ मिल कर आर.डी.एक्स. - आधारित आईईडी और हैड ग्रनेड वाली खेप प्राप्त की थी। गौरतलब है कि गिरफ़्तार किए दोषियों की तरफ से 1 जनवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने पर धमाके के लिए इस्तेमाल एक आईईडी (आरडीएक्स) भी इन खेप में से ही था।
डीजीपी ने बताया कि उनके छह आरोपियों को पहले ही पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जो आतंकवादी हार्डवेयर प्राप्त करके आगे स्पलाई कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों की गिरफ़्तारी के साथ पूरे माड्यूल का पर्दाफाश हो गया है।
इस संबंधी बीएनएस और आर्मज़ एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ( एसएसओसी) में केस दर्ज किया गया है।
-------
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
* गैंगस्टरां ते वार का 33वां दिन: पंजाब पुलिस ने 647 स्थानों पर की छापेमारी ; 245 काबू*
— पुलिस टीमों ने 100 व्यक्तियों विरुद्ध की एहतियाती कार्यवाही, 142 को पूछताछ के बाद किया रिहा
— लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर दे सकते है गैंगस्टरों के बारे जानकारी
— युद्ध नशियां विरुद्ध के 358वें दिन 91 नशा तस्कर 1.9 किलो हेरोइन सहित गिरफ़्तार
चंडीगढ़, 22 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ’ गैंगस्टरां ते वार’ के 33वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 647 टिकानों पर छापेमारी की।
जि़क्रयोग्य है कि ‘ गैंगस्टरां ते वार ’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक युद्ध है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। इस मुहिम के अंतर्गत एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहियां कर रही है।
मुहिम के 33वें दिन, पुलिस टीमों ने 245 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 4 हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 10, 874 हो गई है।
इसके इलावा 100 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई है, जब कि 142 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 9 भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने कहा कि लोग ज़रुरी अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर जानकारी दे सकते है और इस पर अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी भी सांझी की जा सकती है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 358वें दिन भी जारी रखते आज 91 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 1.9 किलो हेरोइन, 200 ग्राम अफ़ीम, 1012 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 5870 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इस के साथ सिफऱ् 358 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50, 811 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छोडऩे और पुर्नवास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया।
------
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
* सरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल के साथ संबंधित दो आरोपी 5 आधुनिक पिस्तौल सहित अमृतसर से काबू*
* सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में थे गिरफ़्तार आरोपी: डीजीपी गौरव यादव*
* — उक्त आरोपी नजऱों से बचने के लिए ड्रोन के द्वारा भेजी खेप रात को खाली पड़े स्थानों से करते थे हासिल: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर*
चंडीगढ़/ अमृतसर, 22 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम दौरान बड़ी सफलता हासिल करते अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आधुनिक पिस्तौलों सहित दो आरोपियों को गिरफ़्तार करके सरहद पार ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ़्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव भिंडी नैण के निवासी शेरा सिंह (26) और अमृतसर के गांव तूर के निवासी जगरूप सिंह उर्फ जूपा ( 21) के तौर पर हुई है। आरोपियों से बरामद की गई पिस्तौल में एक .30 बोर पीएकस 5 स्टौर्म पिस्तौल, एक एमएम आस्ट्रिया- मेड गलौक, दो .30 बोर चीनी नोरिंको पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस शामिल है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच अनुसार उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान- आधारित तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर ग़ैरकानूनी हथियारों की खेप हासिल करके इसको आगे अपराधक तत्वों को स्पलाई करते थे।
डीजीपी ने कहा कि ग़ैर- कानूनी हथियारों के नैटवर्क के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए ओर जांच जारी है।
कार्यवाही के विवरन देते पुलिस कमिश्नर ( सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेयोग्य सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते पुलिस टीमों ने बाइपास रोड पर साढा पिंड नजदीक पूरे तालमेल के साथ आप्रेशन चलाया और शेरा सिंह और जगरूप सिंह उर्फ जूपा को एक गलौक पिस्तौल और एक .30 बोर पीएकस 5 स्टौर्म पिस्तौल सहित गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे वाली जांच दौरान पुलिस को दोनों गिरफ़्तार आरोपियों द्वारा किए खुलासों के आधार पर तीन और पिस्तौल बरामद हुए।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दोनों गिरफ़्तार आरोपी अंतरराष्री ाय सीमा के पास रह रहे थे, जहां से उनके लिए ग़ैर- कानूनी हथियारों की खेप हासिल करना आसान था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी नजऱों से बचने के लिए ड्रोन के द्वारा भेजी गई हथियारों की खेप रात समय पर खाली पड़े स्थानों से हासिल करते थे।।
उन्होंने कहा कि आरोपी शेरा सिंह का पुराना अपराधिक रिकार्ड है जिस पर लडक़ी के साथ बलात्कार और उसको कत्ल कर आग लगाने सहित होने घृणित अपराध दर्ज है। एक अन्य मामले में उससे लगभग 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी।
इस संबंधित पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा 25 अधीन एफआईआर नं. 28 तारीख़ 14-02-2026 दर्ज है।
------
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
* फरीदकोट में पाकिस्तान- समर्थित ड्रग कंट्रोल के साथ संबंधित एक सेना जवान, बखऱ्ास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्ति 4.8 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ काबू
— 2 महीने की पुख्ता जेल निगरानी और चौकसी कारण पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा चलाए जा रहे नैटवर्क का हुआ पर्दाफाश: डीजीपी गौरव यादव
— सरहद पार खेप फेंकने के लिए ड्रोन प्रयोग कर रहे थे पाकिस्तानी हैंडलर: एस.एस.पी. फरीदकोट डा.प्रग्या जैन
चंडीगढ़/ फरीदकोट, 22 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते फरीदकोट पुलिस ने पाकिस्तान-समर्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग कारटेल का पर्दाफाश करते हुए एक सेना जवान और बखऱ्ास्त पुलिस कर्मचारी सहित छह व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से 4.8 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल सहित तीन जि़ंदा कारतूस बरामद किए। यह जानकारी पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जरनैल सिंह उर्फ गोलडी निवासी लुधियाना, जो इस समय भारतीय सेना में सेवा निभा रहा है, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर ( बखऱ्ास्त पीएपी कैडर कर्मचारी) और डिंपल रानी निवासी फिऱोज़पुर, रमनदीप कौर, सरबजीत सिंह उर्फ सब्बा और अमृतपाल सिंह उर्फ अभिजोत सभी निवासी मोगा के तौर पर हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के इलावा, पुलिस टीमों ने तीस हज़ार ड्रग मनी भी ज़ब्त की और उनकी दो गाडिय़ां, जिनमें थार और एक्सयूवी- 500 शामिल है, को ज़ब्त किया है, जिनका प्रयोग वह नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कर रहे थे।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह सफलता बहुत ही योजनाबद्ध और ख़ुफिय़ा आपरेशन और 2 महीने की पुख्ता जेल निगरानी और चौकसी का नतीजा है, जिसके साथ कारटेल की दूर तक फैली जड़ों का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी पाकिस्तान- आधारित तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे, जो हेरोइन की खेप को भारतीय क्षेत्र में भेजने के लिए ड्रोन का प्रयोग कर रहे थे।
डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगले- पिछले संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है।
आप्रेशन संबंधित विवरन सांझा करते हुए एस.एस.पी. फरीदकोट डा. प्रग्या जैन ने कहा कि 20- 21 फरवरी की बीच का रात को, सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने ग्रीन एवेन्यू नज़दीक एक थार गाड़ी को रोका। डीएसपी (फरीदकोट) तरलोचन सिंह के नेतृत्व में की गई तलाशी दौरान 1.008 किलोग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद हुई, जिसके साथ चार व्यक्तियों को तुरंत गिरफ़्तार कर लिया गया।
एसएसपी ने कहा, ‘‘ पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि यह खेप अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर द्वारा एक एक्सयूवी- 500 गाड़ी में स्पलाई की गई थी। इस सुराग पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने गांव गोलियाना सेमनाला नज़दीक बॉक्सर और उसकी साथी डिम्पल रानी को रोका और उनके कब्ज़े में से 3.796 किलोग्राम हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद किया।‘‘
डा. प्रग्या जैन ने आगे बताया कि मुख्य सरगना, अमरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर, एक अपराधी है, जिस पर 9 अपराधिक मामले पहले ही दर्ज है, जबकि बाकी सदस्य भी एन.डी.पी.एस. और आर्मज़ एक्ट के अंतर्गत अहम अपराधिक रिकार्ड वाले है। एक सेवा निभा रहे सेना के जवान और एक बर्खास्त पुलिस कर्मचारी की सम्मिलन एक बड़े नैटवर्क की तरफ इशारा करती है, जो तस्करी के लिए संस्थागत ज्ञान का प्रयोग करने में समर्थ है। उन्होंने नाकों और टोल प्लाजों से आसानी के साथ निकलने के लिए अपने अधिकारित पहचान पत्रों का दुरुपयोग किया। वाहनों में महिला साथियों की मौजूदगी, नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए सोच- समझ कर किए गए ढंग-तरीके की तरफ भी इशारा करती है।
पुलिस ने सभी अपराधियों का रिमांड ले लिया है जिससे अगले-पिछले संबंधों की ओर जांच की जा सके, विशेष तौर पर सरहद पार काम करने वाले हैंडलरों और नशे की बांट करने वाले स्थानीय टिकानों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 27 ए के अंतर्गत एफआईआर नंबर 95 तारीख़ 21.02.2026 दर्ज की गई है।
-------
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
* कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने मोहाली में आई.टी.सी. होटलज़ के वैलकम होटल का किया उद्घाटन ; मोहाली के तेज विकास और प्रीमियम होटल कमरों की बढ़ती मांग पर दिया ज़ोर*
चंडीगढ़, 22 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोफ़ा ने आई.टी.सी. होटलज़ लिमटिड मोहाली- चंडीगढ़ के वैलकम होटल का रस्मी उद्घाटन किया, जो कि क्षेत्र में प्रीमियम मेहमानवाजी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक अहम विस्तार है और पंजाब में सैलानियों, निवेशकों और कारोबारियों के लिए एक नया गेटवे है।
समागम की शुरुआत माननीय मंत्री द्वारा रिबन काटने के साथ हुई, इसके बाद खुशहाली के प्रतीक के तौर पर रिवायती दीया जगाने की रस्म हुई। इस समागम में आई.टी.सी. होटलज़ लिमटिड के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री अनिल चड्ढा, गुजराल ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री भुपिन्दर सिंह गुजराल और गगनजीत सिंह गुजराल सहित प्रसिद्ध औद्योगिक नेताओं ने शिरकत की।
सभा को संबोधित करते मंत्री संजीव अरोड़ा ने मोहाली के सकाईलाईन में वैलकमहोटल के शामिल होने का स्नेहपूर्ण स्वागत किया और उत्तरी भारत में तेज़ी के साथ बढ़ रहे आर्थिक और संस्थागत हब् के तौर पर उभर रहे इस शहर पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईटी सिटी, ऐरोसिटी, स्वास्थ्य संभाल संस्थाओं, यूनिवर्सिटियों और कनवैनशन बुनियादी ढांचे के तेज विस्तार के साथ, मोहाली में बहुत तेज़ी के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लोगों की आमद में निरंतर विस्तार देखा जा रहा है।
मंत्री ने ज़ोर दे कर कहा कि इस विकास के रास्ते ने व्यापारिक प्रतिनिधियों, विश्वव्यापी निवेशकों, सैलानियों और क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे बड़े स्तर के समागमों को पूरा करने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले होटल कमरों की स्पष्ट और बढ़ती ज़रूरत पैदा की है।
मंत्री ने कहा, " मोहाली अब विकास के शिखर पर है। आईटी, शिक्षा, सेहत संभाल और औद्योगिक वातावरण प्रणालियों के विस्तार के साथ, विश्व स्तरीय मेहमाननवाजी बुनियादी ढांचे की मांग तेज़ी के साथ बढ़ रही है। पंजाब आईटीसी होटलों द्वारा इस निवेश का स्वागत करता है, और हम ऐसे अन्य बहुत से प्रोजेक्टों की उम्मीद करते है जो हमारे पर्यटन जगत और सेवा आर्थिकता को मज़बूत करेंगे, "।
उन्होंने आगे ज़ोर दिया कि पंजाब सरकार पारदर्शी प्रवानगियों, नीतिगत सहायता और कारोबार करने में आसानी के द्वारा मेहमानवाजी निवेशों के लिए एक बहुत ही साजग़ार माहौल बनाने के लिए वचनबद्ध है। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य उच्च स्तरीय मेहमानवाजी विकास के लिए उचित विरासत और संस्थागत जायदादों की सभ्यक ढंग के साथ फिर प्रयोग करने के लिए सक्रियता के साथ खोज कर रहा है ढ्ढ इसके साथ ही पर्यटन प्रोत्साहन और संस्कृतिक सम्पतियों की संभाल दोनों को यकीनी बनाया जा रहा है।
सरकार की दूर अन्देश सोच की पुष्टि करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि मेहमाननवाजी- नेतृत्व वाला विकास पंजाब के आर्थिक रोडमैप का अंग है, क्योंकि यह कौशल के आधार पर काफ़ी रोजग़ार मौके पैदा करता है, एम.एस.एम.ई. का समर्थन करता है और मोहाली जैसे उभर रहे विकास केन्द्रों के पूरे निवेश आकर्षण को बढाता है।
अपने भाषण में श्री भुपिन्दर सिंह गुजराल ने पंजाब सरकार का इस सुविधाजनक और जवाबदेह पहुंच के लिए धन्यवाद किया और कहा कि मोहाली का विकसित हो रहा कारोबार और पर्यटन वातावरण इसको प्रीमियम मेहमानवाजी प्रोजेक्टों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। उन्होंने होटल को पंजाब की विकास कहानी में एक बढा योगदान बताया।
आई.टी.सी. होटलज़ लिमटिड के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री अनिल चड्ढा ने ब्रांड की उच्च-विकास वाले शहरों में विस्तार करने की वचनबद्धता दोहराई और कहा कि मोहाली की रणनीतक स्थिति, मज़बूत बुनियादी ढांचा और मज़बूत आर्थिक गति इसको विश्व स्तरीय मेहमानवाजी के लिए एक प्राकृतिक और उचित विकल्प के तौर पर पेश कर रही है।
समागम एक प्रतीकात्मक कुंजी और ममैंटो के साथ समाप्त हुआ, जिस के साथ रस्मी तौर पर कार्यों की शुरुआत हुई और मोहाली और पंजाब के लिए निरंतर विकास, अधिक विज़टर सामथ्र्य और जीवंत मेहमानवाजी भविष्य के सांझे उद्यम का जश्न मनाया गया।
--------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
फाजिल्का के बस्ती हजूर स्कूल के पुनर्निर्माण के आदेश, छह महीनों में तैयार होगी नई इमारत: हरजोत सिंह बैंस
शिक्षा मेरा जुनून और जिम्मेदारी, जवाबदेही तय होने से स्कूल सुधारों को बल मिलेगा: हरजोत सिंह बैंस
दशकों की लापरवाही को ठीक कर रही आप सरकार; राज्य के सभी 20,000 स्कूलों को अपग्रेड करने का अभियान जारी: हरजोत सिंह बैंस
हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल की खराब हालत के बारे में नोटिस आने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग को कार्रवाई के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 22 फरवरी:
फाजिल्का के बस्ती हजूर में सरकारी प्राइमरी स्कूल की इमारत की खराब हालत का नोटिस आने के तुरंत बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने इस स्कूल की इमारत के नए तौर से निर्माण करवाने के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और भरोसा दिया कि स्कूल की नई इमारत छह महीनों के अंदर पूरी हो जाएगी, जिसकी वह निजी तौर पर निगरानी करेंगे।
इस मामले का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बस्ती हजूर में सरकारी स्कूल की खराब हालत के बारे में कल मेरे ध्यान में लाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए है और मैं स्वंय जाकर स्कूल की स्थिति का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के पास अगले 6 महीनों के अंदर एक नई इमारत होगी और यह कोई राजनीतिक बयान नहीं; बल्कि मेरी निजी गारंटी है।
राज्य के स्कूली बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधारों के बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब में लगभग 20,000 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से ज्यादातर स्कूल हमें पिछली सरकारों की दशकों की लापरवाही के कारण पूरी तरह खस्ता हालत में विरासत में मिले।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले कुछ सालों में सैकड़ों ऐसे स्कूलों की सूरत बदल दी है और यह काम पूरे जोर-शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के सभी 20,000 स्कूलों की कायाकल्प करने के मिशन पर है और राज्य सरकार पूरी वचनबद्धता और पारदर्शिता के साथ इस लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है।
शिक्षा सुधारों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह सिर्फ बड़े दावों का नहीं, बल्कि जवाबदेही और निरंतर कार्रवाई का सफर है और शिक्षा मेरे लिए कोई राजनीति नहीं; बल्कि मेरा जुनून और जिम्मेदारी है।