Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

Punjab Latest News 2026

March 27, 2026 07:35 AM

गैंगस्टरों ते वार  कार्रवाई का 65वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 551 स्थानों पर छापेमारी; 201 गिरफ्तार
— पुलिस टीमों ने 120 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 120 को पूछताछ के बाद रिहा किया
— लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं
चंडीगढ़, 26 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 65वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने और मैप किए गए 551 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि "गैंगस्टरों ते वार" पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।

 एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

65वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 201 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,005 हो गई है।

इसके अलावा 120 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 120 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध संबंधी सूचनाएं साझा कर सकते हैं।
--------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
शिक्षा, सडक़ सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़, 26 मार्च 2026:
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज सराभा नगर में एक नुक्कड़ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
जन सभा को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही "रंगला पंजाब" बन जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है, जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई थी और न ही पिछले 70 वर्षों में ऐसा हुआ।
कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा पंजाब को सडक़ सुरक्षा, शिक्षा और कारोबार करने में आसानी के क्षेत्रों में नंबर एक राज्य का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है जब राज्य को इन प्रमुख क्षेत्रों में ऐसी मान्यता मिली है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे देश में चर्चा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के असाधारण प्रयासों के कारण पंजाब किस तरह देश का नंबर एक राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
संज़ीव अरोड़ा ने कहा कि पिछले चार वर्षों से पंजाब के हर घर को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत किसानों को सुबह के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है, जिसे आगामी धान (झोना) सीजन के दौरान बढ़ाकर 95 प्रतिशत कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पीएसपीसीएल की सेवाओं को अधिक कुशल और प्रभावी बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप अधिक मुनाफा, कम नुकसान और बेहतर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने हर नागरिक के लिए 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है, जिससे पंजाब ऐसा व्यापक कार्यक्रम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को जल्द ही मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान द्वारा घोषित योजना के तहत 1000 रुपये और 1500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की सडक़ों को जल्द ही कूड़ा-मुक्त बनाया जाएगा और पंजाब के पास देश का सबसे बेहतर सडक़ बुनियादी ढांचा होगा।
--------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
पंजाब विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य शूटर फतेहगढ़ साहिब में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद काबू; पिस्तौल बरामद
— गिरफ्तार आरोपी डॉनी बल्ल/बंबीहा गैंग का एक प्रमुख सदस्य है: डीजीपी गौरव यादव
— आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान
चंडीगढ़, 26 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में छात्र नेता जशनप्रीत सिंह जवंड़ा पर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल मुख्य शूटर को .32 बोर की देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस निवासी खेड़ी नौध सिंह, कोटला मसूद, फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। पिस्तौल के अलावा पुलिस टीमों ने एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और चार खाली खोखे भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डॉनी बल्ल/बंबीहा गैंग का एक अहम सदस्य है। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला गैंग के इशारे पर किया गया था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि एजीटीएफ पंजाब के इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह और एसआई अमनदीप सिंह की समर्पित टीम द्वारा एएसआई हरभजन सिंह (जिला क्राइम सेल) और एएसआई प्रदीप सिंह (एजीटीएफ चंडीगढ़) सहित घटना वाले दिन से ही चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब और अमलोह क्षेत्र में लगातार सुरागों की जांच की जा रही थी।

एडीजीपी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आरोपी को अमलोह-पातड़ा रोड पर रोका गया, जहां उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 72 दिनांक 26-03-2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 132 और 221 तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब में दर्ज की गई है।
---------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद
- गिरफ्तार किए गए आरोपी जर्मनी और अमेरिका से संचालित विदेशी अपराधियों के इशारे पर कर रहे थे काम: डीजीपी गौरव यादव
- दोनों आरोपी हथियार खरीदने और फिरौती के लिए ट्रैवल एजेंट के घर पर फायरिंग करने में भी थे शामिल
चंडीगढ़/जालंधर, 26 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से 7.65 एमएम की 10 देसी पिस्तौल और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलेश कुमार उर्फ सौरव कुमार उर्फ नन्नू निवासी पांदापुर, अलीगढ़ (यूपी) और अमित चाहर निवासी बसेरी चाहर, आगरा (यूपी) के रूप में हुई है।

यह घटनाक्रम बीकेआई के दो कार्यकर्ताओं सुखविंदर उर्फ सन्नी और रावल को उनके विदेशी हैंडलर जस्सी कुलम के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और रखने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के लगभग एक महीने बाद सामने आया। बाद में इसी आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुए विस्फोट में किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लगातार जांच के दौरान दोनों आरोपियों को मथुरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दलेश कुमार उर्फ नन्नू की ग्रैंड विटारा कार से पांच पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद की गईं। उसके खुलासे के आधार पर मथुरा-पलवल हाईवे से पांच और पिस्तौल तथा 10 मैगजीन बरामद की गईं। इस तरह कुल 10 पिस्तौल और 20 मैगजीन बरामद हुईं।

डीजीपी ने बताया कि दोनों यूपी आधारित आरोपी जर्मनी और अमेरिका में सक्रिय विदेशी अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करते थे। उन्होंने आगे बताया कि ये दोनों आरोपी हथियार खरीदने के साथ-साथ विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर फिरौती के लिए फायरिंग की घटना में भी शामिल थे।

इस संबंध में थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आम्र्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 11, दिनांक 23-02-2026 को दर्ज की गई है।
--------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
*महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर*
*7.37 करोड़ सैनिटरी पैड वितरित, 13.65 लाख महिलाओं तक पहुंचा लाभ*
*‘नई दिशा’ योजना के तहत 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर महीने मुफ्त सुविधा*
चंडीगढ़, 26 मार्च:


पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को मजबूत करने के लिए लगातार जन-केन्द्रित कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देते हुए बताया कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराकर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान पंजाब सरकार द्वारा लगभग ₹28 करोड़ की लागत से 7.37 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड मुफ्त वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत कर रही है, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में।

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत राज्य की 13.65 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और पिछड़े वर्गों की महिलाओं को न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि वे अपनी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अधिक जागरूक हुई हैं, जिससे वे अधिक स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि ‘नई दिशा’ योजना के तहत राज्य के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को 9 सैनिटरी पैड मुफ्त प्रदान किए जा रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाओं को यह आवश्यक सुविधा नियमित और आसानी से मिलती रहे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहल मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और सामाजिक धारणाओं को तोडऩे में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और महिलाओं तथा किशोरियों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान ₹14.60 करोड़ की लागत से 3.68 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे अधिक संख्या में महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "मान सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर महिला को स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और कोई भी महिला बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे।"

उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए इस प्रकार की महिला-केंद्रित और जनहितैषी योजनाओं को लगातार जारी रखेगी, ताकि राज्य में महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा सके।
---------
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक
हर एक जीवन अमूल्य है और स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से मुफ्त, जीवनरक्षक इलाज सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह
चंडीगढ़, 26 मार्च 2026:

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक के सबसे बड़े दावों में से एक के रूप में 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस (नकदरहित) तरीके से किया गया, जो भगवंत मान सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली के स्तर और जमीनी प्रभाव को दर्शाता है।

लाभार्थी सुखपाल कौर (37), जो चंडीगढ़ की निवासी हैं, को ‘एओर्टिक डिसेक्शन’ नामक गंभीर हृदय और धमनियों की बीमारी के कारण पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जिसके लिए तुरंत सर्जरी की आवश्यकता थी। इस प्रक्रिया, अस्पताल में भर्ती और विशेष देखभाल का अनुमानित खर्च लगभग 4 लाख रुपये था, जिसे इतने कम समय में जुटाना परिवार के लिए बेहद कठिन था।

अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड की पुष्टि होते ही इलाज बिना किसी देरी के शुरू कर दिया गया। इस योजना के तहत प्रति परिवार 10 लाख रुपये तक के बीमा कवर के अंतर्गत पूरी प्रक्रिया कैशलेस पूरी की गई।

परिवार के एक सदस्य ने बताया, "सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। हमें बताया गया था कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सर्जरी की जरूरत है। इतनी बड़ी राशि का तुरंत प्रबंध करना संभव नहीं था। स्वास्थ्य कार्ड ने यह सुनिश्चित किया कि इलाज में कोई देरी न हो।"

इस मामले के चिकित्सकीय पहलू पर प्रकाश डालते हुए पीजीआई, चंडीगढ़ के डॉ. सचिन महाजन ने कहा, "एओर्टिक डिसेक्शन एक अत्यंत नाजुक स्थिति है, जिसमें तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है। ऐसे मामलों में थोड़ी सी देरी भी जोखिम बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड की सत्यापन के बाद हम वित्तीय मंजूरी की प्रतीक्षा किए बिना आगे बढ़ सके। यह हृदय से जुड़े उच्च जोखिम वाले मामलों में समय पर और निर्बाध इलाज सुनिश्चित करता है।"

सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, "सुखपाल कौर जैसे नाजुक मोड़ पर एक अनमोल जीवन को बचा पाना अत्यंत संतोषजनक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जमीनी स्तर पर वास्तविक प्रभाव डाल रही है, जहां परिवार बिना धन की चिंता किए तुरंत इलाज प्राप्त कर पा रहे हैं।"

लाखों परिवारों को कवर करते हुए और पूरे राज्य में महंगे उपचार उपलब्ध कराते हुए यह योजना पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत बना रही है।

पंजाब सरकार द्वारा लगातार निवासियों से अपील की जा रही है कि वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैशलेस इलाज का लाभ उठाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss