Friday, June 26, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 जून 2026 सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने और नियामक दक्षता को मजबूत करने के लिए नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास सुधारों की शुरुआत की है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकों, जीवाणुरोधी और कैंसर रोधी दवाओं तक क्यूआर कोड आधारित दवा उत्‍पाद पहचान ढांचे का विस्‍तार किया नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने इबोला स्वास्थ्य जांच के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया रेलवे बोर्ड ने आज वैगन डिज़ाइन नीति में बड़े सुधारों को लागू करने का निर्णय लिया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 26 जून 2026 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, शुक्रवार, 26 जून 2026 को नई दिल्ली में नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री ने प्रगति की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की आईपीसी ने आईपी 2026 मानकों के माध्यम से रक्त एवं रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

हरियाणा

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने सम्मान समारोह में सुचिता सैनी को सीएमए के पद पर नियुक्त किए जाने पर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

October 22, 2023 10:15 PM
जसवंत सिंह, सिटी दर्पण
रादौर,22 अक्टूबर: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की ओर से रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के प्रदेश सचिव संदीप सैनी के नेतृत्व में सदस्यों ने सुचिता सैनी पुत्री रणजीत सैनी को सीएमए के पद पर नियुक्त किए जाने पर स्मृति चिन्ह व मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संदीप सैनी ने कहा कि समाज की बेटियों की उपलब्धि से समाज का नाम रोशन हुआ है। समाज की अन्य बेटियों को सुचिता सैनी से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। समाज की बेटियों को यदि मौका दिया जाये, तो वह भी समाज का नाम ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। सुचिता सैनी ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से इस मुकाम को हासिल किया गया। उनको उनके पिता रणजीत सैनी ने आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संदीप सैनी, अध्यक्ष पानीपत सोनू सैनी, महिला मंडल अध्यक्ष रानी सैनी, चेतन सैनी, कृष्णलाल सैनी, शुभम सैनी, रणजीत सैनी, संजय सैनी, श्यामलाल सैनी आदि मौजूद रहे।   
-------------------------------------------------------
नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी 
 
जसवंत सिंह, सिटी दर्पण
रादौर,22 अक्टूबर: गांव घिलौर में नवजात बच्ची की मौत के मामले को लेकर रविवार को रादौर पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। 3 डॉक्टरों की टीम ने गहनता से मृतक नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर अनंतराम ने बताया कि नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि गांव में लगभग 20 दिन पहले एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। जिसकी अचानक मौत होने पर उसे गांव के शमशान में दफना दिया गया था। किसी व्यक्ति द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पुलिस की मौजूदगी में नवजात बच्ची के शव को खुदाई कर बाहर निकाला गया। 
 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss