Saturday, May 16, 2026
BREAKING
इज़राइल–लेबनान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति, नई हमलों के बीच भी तनाव जारी पीएम मोदी की यूएई यात्रा के दौरान भारत–यूएई के बीच रक्षा और ऊर्जा सहयोग में नई मजबूती मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोजशाला स्थल को हिंदू मंदिर घोषित केरल की बारिश से लेकर राजस्थान की भीषण गर्मी तक: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तेलंगाना के हैदराबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) में 'इंडियन फार्माकोपिया 2026' पर एक वैज्ञानिक सम्मेलन और इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 20 नवंबर 2023

November 20, 2023 06:29 AM

मेष

आप नयी तकनीक में निवेश सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आपको सहयोगियों से काफी लाभ मिलेगा। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। अपनी प्रतिभा को दिखलाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृषभ

नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। अपनी ज़िम्मेदारी को अच्छे से सम्भालेंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। निकट सम्बन्धियों से आपको मिलना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर आप ध्यान न दें।

मिथुन

ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में सुख शान्ति रहेगी। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का काफी ध्यान रखेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

कर्क

व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। जीवनसाथी के प्रति आपको निष्ठावान होना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक बना सकते हैं। जॉब में आपको प्रमोशन मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क स्थापित हो सकते हैं।

सिंह

अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाये रखें। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। अपने सिद्धान्तों के साथ समझौता न करें। नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं।

कन्या

यदि आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतिभाशाली लोगों में आपकी गिनती होगी। पूरी मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी।

 तुला

आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता देरी से मिलेगी। पिता की कोई बात बच्चों को बुरी लग सकती है। अपरिचित लोगों के समक्ष भावनाओं को संयमित रखें। असन्तुलित खानपान के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक

नयी जानकारियाँ प्राप्त करने में जुटे रहेंगे। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। अपने व्यवहार में नम्रता बनाये रखें। अपने कर्म पर विश्वास रखें। आज आपका मूड तरोताजा रहेगा। चतुराई से अपने काम निकलवाने का प्रयास करेंगे।

धनु

आप लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध निर्मित होने की सम्भावना है। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ आप कोई बिजनेस प्लान कर सकते हैं।

मकर

कारोबार में फण्ड को लेकर परेशानी हो सकती है। आप घर पर अच्छा समय बितायेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों का सहयोग मिलेगा। लोग आपकी सरलता का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी जॉब की चिन्ता रहेगी।

कुम्भ

किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आप पैसा लगा सकते हैं। अविवाहित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। कारोबार में लोग आपके आइडियाज़ से प्रभावित रहेंगे। सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। आर्थिक स्थिति में काफी अच्छा सुधार होगा। मानसिक शान्ति की अनुभूति होगी।

मीन

दाम्पत्य सम्बन्ध थोड़े कमजोर रहेंगे। ऑफिस में आपका काम में मन नहीं लगेगा। समय कुछ मिला-जुला रहने वाला है। धन कमाने का अवसरों को चूक सकते हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। दिखावा करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss