Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। • भारत सरकार ने, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से, लद्दाख में स्थित कुल 28 स्थानों/भौगोलिक संरचनाओं को, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक मानचित्र पर, उनके मानक स्थान और भौगोलिक संरचना के नाम के साथ चिन्हित किया • भारतीय नौसेना का पोत 'त्रिशूल' स्पेन के वालेंसिया पहुँचा • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने, लंबित मामलों को कम करने और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया • स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव ने स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत स्वच्छता श्रमदान का नेतृत्व किया • केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के तहत दिल्ली-एनसीआर में 114 वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 662 सहायक उपकरण वितरित किए • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 अक्तूबर, 2026 • क्या मोदी ही रोकेंगे यूक्रेन युद्ध? पुतिन के एक बयान से दुनिया में मची हलचल

पंजाब

गोइन्दवाल थर्मल प्लांट खऱीदने के फ़ैसले ने लोगों में आशा की किरण जगाई

February 12, 2024 06:33 AM
हलके के विकास में तेज़ी आने पर रोजग़ार के अवसर बढऩे की संभावना  
 
दर्पण न्यूज़ सर्विस
गोइन्दवाल साहिब ( तरन तारन), 11 फरवरी:  पंजाब सरकार द्वारा प्राईवेट कंपनी का थर्मल प्लांट खऱीदने के फ़ैसले से जहाँ लोग खुश हैं, वहीं इसके साथ लोगों को सार्वजनिक क्षेत्र के मज़बूत होने की आशा भी बंधी है।  
 
यहाँ हुए राज्य स्तरीय समारोह में पहुँचे खेमकरन के सुखपाल सिंह ने कहा कि उनको बहुत ख़ुशी है कि आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और मुख्यमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल ने तीसरे गुरू श्री गुरु अमरदास जी की चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र नगरी गोइन्दवाल साहिब में स्थापित इस थर्मल प्लांट का नाम भी श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा है। उन्होंने कहा कि इससे जहाँ राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया करने में मदद मिलेगी, वहीं बिजली की उपलब्धता में भी सुधार होगा।  
 
इस दौरान खेमकरन के चरनबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्राईवेट कंपनी जी.वी.के. पावर की मल्कीयत वाला गोइन्दवाल पावर प्लांट खरीद कर प्लांट का नाम श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट गोइन्दवाल रखकर पंजाब निवासियों को समर्पित करके इतिहास रचा है, जिसको हमेशा याद रखा जायेगा।  
 
खडूर साहिब के गाँव वारियां पुराणे के रजिन्दर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह थर्मल प्लांट खरीदने से पंजाब के नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए अवसर खुलेंगे, जिससे वह राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली में बराबर के हिस्सेदार बनेंगे।  
 
खडूर साहिब के रशपाल सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास प्रोजैक्ट हलके की तरक्की और कायाकल्प के नए दौर की शुरुआत करेगा।  
 
इसी तरह तरन तारन के बलजीत सिंह ने पंजाब निवासियों को समर्पित थर्मल प्लांट की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब को बहुत बढिय़ा मुख्यमंत्री मिला है और वह मुख्यमंत्री की ईमानदारी से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि खडूर साहिब लोक सभा हलके के विकास के लिए शुरू किया गया प्रोजैक्ट सराहनीय है।  
 
तरन तारन के रंगप्रीत सिंह ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब तरक्की की राह पर है और मुख्यमंत्री राज्य के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरेक राज्य निवासी पंजाब की तरक्की चाहता है और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभा रही है।  
 
तरन तारन के अंग्रेज सिंह ने कहा कि थर्मल प्लांट प्रोजैक्ट कार्यशील होने से खडूर साहिब लोक सभा हलके की सूरत बदल जाऐगी और इस तरह की विकासशील सोच के स्वरूप मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान पंजाब लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।  
 
इस दौरान रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं और पंजाब का हर बाशिन्दा इस प्रगतिशील सरकार के साथ है।  
 
रणजीत सिंह बनवालीपुर ने कहा कि आज के इस राज्य स्तरीय प्रोग्राम ने साबित कर दिया है कि पंजाब अब तरक्की की राह पर है और यह तरक्की अब रुकने वाली नहीं है।  
 
तरन तारन के बचित्तर सिंह ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने हमारी ओर ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है। इसलिए खडूर साहिब लोक सभा हलके के लोग हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।  

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss