Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
नितिन नबीन की नई टीम: संगठन में युवा जोश और अनुभव का संतुलन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजस्थान के अलवर से 17 जिलों के लिए ₹6,453 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मरीज-केंद्रित देखभाल के आधार के रूप में बीमारी की शुरुआती पहचान, समय पर चिकित्सीय सहायता और अनावश्यक टेस्ट्स न करवाने पर बल दिया दिहाड़ी मजदूरी के संघर्ष से एक टिकाऊ किराना व्यवसाय तक: एसजेवाई और पीएम-अजय की सहायता ने रूबी देवी को बेहतर भविष्य बनाने में कैसे मदद की भारतीय नौसेना को मिलेंगी छह एआईपी पनडुब्बियां: प्रोजेक्ट 75आई सीसीएस की दहलीज पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के संकल्प से भरा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन हर क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अकादमियों ने ‘हर घर तिरंगा’ और वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया

पंजाब

पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल: अनुराग वर्मा

March 28, 2024 06:12 AM
मुख्य सचिव ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बैठक
खरीद प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधों और तुरंत भुगतान को सुनिश्चित बनाने के निर्देश

सिटी दर्पण

चण्डीगढ़, 27 मार्च- रबी सीजन की कटाई को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा द्वारा गेहूँ की खरीद प्रक्रिया के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए आज सम्बन्धित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को साथ लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की। श्री वर्मा ने कहा कि पहली अप्रैल से गेहूँ की खरीद शुरू हो रही है और इसको सुचारू तरीके से करने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।  

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि पंजाब में 35.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूँ की बीजाई की गई है और 161.30 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की पैदावार की उम्मीद है। खरीद के लिए 30,776. 36 करोड़ रुपए नकद कर्ज सीमा (सी.सी.एल.) की ज़रूरत है और इसमें से 27077.91 करोड़ रुपए अप्रैल महीने के लिए मिल गए हैं और मई महीने के लिए बाकी बचती रकम ले ली जाएगी। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1908 रेगुलर खरीद केंद्र घोषित किए गए हैं, और जिनकी खरीद एजेंसियों के प्रस्ताव अनुसार अलग-अलग एजेंसियों को अलॉटमैंट कर दी जाएगी।  
मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी किस्म की कोई दिक्कत पेश न आए और मंडियों में खरीद प्रक्रिया के सुचारू प्रबंधों के साथ बुनियादी सुविधाओं का भी ख़ास ख़्याल रखा जाए। किसानों को खरीद के उपरांत तुरंत भुगतान किया जाए, जिससे किसी भी किसान को दिक्कत पेश ना आए। उन्होंने बैठक में मौके पर ही डिप्टी कमिश्नरों को कहा कि जिस किसी खरीद एजेंसी से सम्बन्धित कोई मामला लम्बित पड़ा है, वह अभी संज्ञान में लाया जाए, जिससे खरीद प्रक्रिया के दौरान कोई कठिनाई न आए।  
बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विकास गर्ग, सचिव वित्त गुरप्रीत कौर सपरा, पंजाब स्टेट वेयरहाऊस कॉर्पोरेशन के एम.डी. कंवलप्रीत कौर बराड़, पनसप की एम.डी. सोनाली गिरि, डायरैक्टर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति पुनीत गोयल, पंजाब मंडीकरण बोर्ड की सचिव अमृत कौर गिल, एफ.सी.आई. के जनरल मैनेजर बी. श्रीनिवासन, मार्कफैड के एम.डी. गिरिश दिआलन, अतिरिक्त सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कमल गर्ग उपस्थित थे।  

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss