Friday, October 02, 2026
BREAKING
• क्या मोदी ही रोकेंगे यूक्रेन युद्ध? पुतिन के एक बयान से दुनिया में मची हलचल • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की • रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग के 279वें वार्षिक दिवस समारोह में प्रमुख डिजिटल और वित्तीय प्रबंधन पहलों का शुभारंभ किया • स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक 'विशेष अभियान 6' में भाग लेगा; • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आईआईएमसी में स्वच्छता ही सेवा गतिविधियों में भाग लिया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि विद्यार्थी स्वच्छ, हरित और स्वस्थ विकसित भारत 2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 02 अक्तूबर, 2026 • सौ साल की यू पी एस सी: सेवा, सुशासन और जन-विश्वास का नया संकल्प • आयुष भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सेवा क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा, आरआईएस अध्ययन के मुताबिक यह 36.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था है • प्रधानमंत्री आज भारत मंडपम में यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 18 जुलाई, 2024

July 17, 2024 07:03 AM

मेष

व्यापार में नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। अपने काम को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे ज्यादा की अपेक्षा रखेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।

वृषभ

दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम भाव बढ़ेगा। आपकी कार्यशैली की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्ध का आनन्द उठायेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

मिथुन

आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रभावी हो सकते हैं। कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे।

कर्क

आज आप मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे। सन्तान को शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा में आ रहे अवरोध दूर होंगे। बच्चों की जरूरतों का सामान खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बाहर का भोजन ग्रहण करने से बचें।

सिंह

आज आपको मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण वायरल और जुकाम का शिकार हो सकते हैं। पुरानी समस्यायें पुनः उलझती हुई नजर आयेंगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें।

कन्या

व्यापार में लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। समाज में आप बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। दिन आपके लिये नयी सम्भावनाओं को जन्म देगा। साझेदारी वाले व्यवसाय के लिये दिन शुभ है। आपके काम में स्थिरता आयेगी।

तुला

आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। धन का ज्यादा लालच न करें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुँचा सकते हैं।

वृश्चिक

जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। नयी परियोजना में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द लेंगे।

धनु

परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल न लें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मकर

आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पुराने स्वस्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र के बड़े अवसर मिलेंगे मिलेंगे।

कुम्भ

आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर नये विचार मस्तिष्क में आयेंगे। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या हो सकती है। अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss