Monday, September 28, 2026
BREAKING
• उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया • भारत किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन खतरा होने पर अपनी सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेगा: राजनाथ सिंह • महाराष्ट्र के कारगणी स्थित 'जय श्रीराम सीनियर सिटिज़न होम' के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में मिसाल पेश की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 सितंबर, 2026 • वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी का जूनून लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

September 29, 2024 09:10 PM

हर रोज सैकड़ो की संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है - अनिल विज

हर रोज सैकड़ो युवा, महिलाओ सहित लोग भाजपा में शामिल हो रहे है - विज  

सैकड़ो की संख्या में अलग अलग खेलो के खिलाड़ी भाजपा में शामिल हुए - विज

खिलाडियों को हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में किया शामिल


अंबाला/ चण्डीगढ, 29 सितंबर- हरियाणा के पूर्व गृह एवं खेल मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जूनून लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है तभी तो हर रोज सैकड़ो की संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुनबा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है और हर रोज सैकड़ो युवा, महिलाओ सहित लोग भाजपा में शामिल हो रहे है।

आज भी सैकड़ो की संख्या में अलग अलग खेलो के खिलाड़ी भाजपा में शामिल हुए जिनको हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। विज का कहना है कि ये सभी मेरे द्वारा बनाया गया फीफा अप्रूव्ड स्टेडियम के खिलाडी है। वही, खिलाड़ियों का कहना है कि आज सभी खिलाडी दिल से विज साहेब का समर्थन करते है।

खिलाडी मेरे द्वारा बनाया गया फीफा अप्रूव्ड स्टेडियम के है जो अलग अलग खेलो में खेलते है- विज
 
अनिल विज ने बताया कि ये सभी खिलाडी मेरे द्वारा बनाया गया फीफा अप्रूव्ड स्टेडियम के है जो अलग अलग खेलो में खेलते है। विज ने कहा कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाकर दिया है। विज ने कहा कि मेरी असली ताकत यही है।

विज साहेब जी ने उनको काफी सहयोग दिया है- खिलाडी

वही, भाजपा में शामिल हुए खिलाड़ियों ने बताया कि विज साहेब जी ने उनको काफी सहयोग दिया है इसलिए आज वे श्री विज जी का समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि वे श्री विज जी का दिल से समर्थन करते है क्योंकि उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है इसलिए हम लगभग 250 खिलाडी भाजपा का समर्थन करने पहुंचे है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss