Monday, October 05, 2026
BREAKING
• भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी • भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एआईएमई-2026 में अपनी भागीदारी पूरी की • डीएआरई/आईसीएआर ने देशभर में स्वच्छता अभियान और सफाई मित्रों के सम्मान के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 अक्तूबर, 2026 • 100 मिलियन बैरल का बड़ा दांव! तेल की आग बुझाने उतरे दुनिया के सात दिग्गज, क्या अब सचमुच सस्ता होगा डीज़ल? • Latest News from Punjab October 2026

हरियाणा

एक नवंबर से अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के मध्य प्रारंभ होगी लोकल बस सेवा : परिवहन मंत्री अनिल विज

October 30, 2024 11:52 PM

एक नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट करेंगे लोकल बस सेवा का उद्घाटन

अम्बाला छावनी व सिटी के निवासियों को लोकल बस सेवा प्रारंभ होने पर मिलेगी बड़ी सुविधा


चंडीगढ़/अम्बाला, 30 अक्टूबर: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आगामी एक नवंबर से अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर के मध्य लोकल बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकल बस सेवा प्रारंभ होने से आम नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

श्री विज आगामी एक नवंबर को प्रात: 10 बजे अम्बाला छावनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट लोकल बस सेवा का उद्घाटन अपने कर कमलों से करेंगे। इस बस सेवा के प्रारंभ होने से अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनको आने-जाने में काफी आसानी होगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बस सेवा के लिए चार मिनी बस का इस्तेमाल किया जाएगा जोकि शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन चलेगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी, तोपखाना क्षेत्र से होती हुई बोह, दलीपगढ़, बब्याल, टांगरी बांध रोड से जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सिविल अस्पताल, गोल चक्कर, कैंट बस स्टैंड, जंडली, मॉडल टाउन, इक्को चौक, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों से होते हुए अम्बाला शहर बस स्टैंड तक जाएगी। इसी प्रकार वापसी में भी बस इसी रूट से अम्बाला छावनी में अपने अंतिम स्टॉप कलरहेड़ी तक आएगी। उन्होंने बताया प्रतिदिन बसे अपने शेड्यूल अनुसार छावनी व शहर के मध्य नौ चक्कर लगाएगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में लोकल बस सेवा एक नवंबर से प्रारंभ करने को लेकर अम्बाला जीएम रोडवेज को दिशा-निर्देश भी दिए।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss