Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत, ईरान ने ‘नए मोर्चे’ खोलने की चेतावनी दी पीएम मोदी का रोम आगमन: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी अहम मुलाकात, वैश्विक साझेदारी पर फोकस अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेज परिसरों में आवारा कुत्तों की अनुमति क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष ग्रिड पहल के तहत आयुष अनुदान पोर्टल लॉन्च किया आयुष मंत्रालय ने लू और अत्यधिक गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषजसंहिता आयोग (पीसीआईएमएंडएच) द्वारा आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी एवं होम्योपैथी (एएसयू एंड एच) औषधि नियामकों और हितधारकों के लिए 5-दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 मई, 2026 मोदी की स्वीडन यात्रा के बाद रणनीतिक साझेदारी: भारत को क्या मिला? एस-व्यासा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100-दिवसीय काउंटडाउन श्रृंखला के अंतर्गत योग कार्यक्रम का आयोजन

पंजाब

1500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गलाडा क्लर्क विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

January 09, 2025 10:45 PM

चंडीगढ़, 9 जनवरी, 2025:

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) लुधियाना में तैनात क्लर्क (फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव) अनिक्षा देवी को गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी अनिक्षा देवी, निवासी दशमेश नगर, गांव ईयाली खुर्द, लुधियाना, को अभिजीत सिंह वर्मा, निवासी न्यू दीप नगर, हेबोवाल कलां, लुधियाना की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने ने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, डीलिंग क्लर्क अनिक्षा देवी ने शिकायतकर्ता को प्लॉट की बिक्री के लिए आवश्यक  एन ओ सी   प्राप्त करने के बदले 4251 रुपए की ऑनलाइन फीस जमा करने को कहा। इसके अलावा, महिला क्लर्क ने एन ओ सी जारी करने के बदले गूगल पे के माध्यम से 1500 रुपए रिश्वत की मांग भी की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पुष्टि के दौरान, शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए मौखिक और दस्तावेजी सबूतों की जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद, आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss