Saturday, November 07, 2026
BREAKING
• सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026 • दशकों पुराने बिजली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हिमाचल को मिलेगा 11,973 एमयू बिजली का हिस्सा • प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज हरियाणा के अंबाला में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से किसानों को बागवानी क्षेत्र में मिल रहा है पूरा समर्थन: मोहिंदर भगत

February 02, 2025 07:39 AM

गांव संदौड़ के किसान तीरथ सिंह ने बागवानी के क्षेत्र में बनाई अपनी अलग पहचान

फसली विविधता अपनाकर सब्जियों की पौध तैयार कर रहे हैं किसान

चंडीगढ़, 1 फरवरी:

मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसली विविधता सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत के दिशा-निर्देशों के तहत बागवानी विभाग किसानों को बागवानी क्षेत्र की ओर प्रेरित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

पंजाब सरकार के बागवानी विभाग द्वारा समय-समय पर मिले समर्थन के साथ जिला संगरूर के गांव संदौड़ के अग्रणी और मेहनती किसान श्री तीरथ सिंह ने बागवानी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। किसान तीरथ सिंह ने खेती में विविधता अपनाकर सब्जियों की खेती करके अपनी आय में वृद्धि की है।

किसान श्री तीरथ सिंह ने साल 1996-97 से बागवानी विभाग की सहायता से पारंपरिक फसलों से हटकर सब्जियों की पौध तैयार करने का काम शुरू किया और आज 800 से अधिक सब्जी उत्पादकों को उच्च-गुणवत्ता वाली पौध उपलब्ध करा रहे हैं। तीरथ सिंह अब 4 एकड़ जमीन पर प्याज की पौध, हाइब्रिड मिर्च ष्ट॥-1, ष्ट॥-2 और अन्य कई किस्मों की पौध उगाते हैं। उनके इस काम से न केवल उनकी खुद की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि अन्य किसान भी फसली विविधता अपनाकर बागवानी की ओर प्रेरित हुए हैं।

किसान तीरथ सिंह के प्रयासों को पंजाब सरकार और बागवानी विभाग का पूरा समर्थन मिला है। उन्हें कृषि संस्थान से सम्मान और जिला स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। भले ही तीरथ सिंह की शिक्षा केवल दसवीं पास है लेकिन उनकी मेहनत और सीखने की लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

किसान तीरथ सिंह ने अन्य किसानों को संदेश देते हुए कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल करनी चाहिए और पारंपरिक खेती से हटकर बागवानी और सब्जी उत्पादन की ओर बढऩा चाहिए। इससे न केवल अच्छी आय मिलेगी, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहेगी।

बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि गेहूं-धान के फसली चक्र से बाहर निकलकर हमें खेती में विविधता अपनाते हुए अन्य लाभदायक फसलों की ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भूमिगत पानी के घटते स्तर और प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जा सके।

मंत्री ने बताया कि बागवानी विभाग राज्य में बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे कि नए बाग लगाना, हाइब्रिड सब्जियों की खेती, फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन यूनिट, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, सुरक्षित खेती के लिए पॉली हाउस/नेट हाउस, यूनिट स्थापित करना और इस यूनिट के तहत फूलों और सब्जियों की खेती करना, शहद मख्खी पालन आदि उद्यमों में सरकार किसानों की पूरी सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए संबंधित बागवानी अधिकारी या जिला प्रमुख से संपर्क किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss