Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• राज्यसभा की सूची में भाजपा का बड़ा दांव: हरदीप पुरी समेत सभी पुराने चेहरे बाहर, क्या 2027 की चुनावी बिसात बिछ गई? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया • डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार • मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार • एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अक्तूबर, 2026 • भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026

पंजाब

रियल एस्टेट से संबंधित क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने के लिए जल्द लगाया जाएगा तीसरा विशेष कैंप: मुंडिया

February 03, 2025 06:43 AM

अब तक दो कैंपों में 178 प्रमोटरों/बिल्डरों को मौके पर ही सौंपे जा चुके हैं क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 2 फरवरी:

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यवासियों को पारदर्शी, निर्विघ्न, भ्रष्टाचार मुक्त और सुविधाजनक सेवाएं देने की प्रतिबद्धता पर चलते हुए रियल एस्टेट से संबंधित क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने के लिए जल्द ही तीसरा विशेष कैंप लगाया जाएगा। यह जानकारी आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज यहां जारी प्रेस बयान के माध्यम से दी।

स मुंडिया ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में निवेश के अवसर बढ़ाने के लिए तत्पर है, जिसके तहत प्रमोटरों/डेवलपर्स के कामों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के लिए कैंप लगाकर मौके पर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने की शुरुआत की गई है। अब तक लगाए गए दो कैंपों में 178 प्रमोटरों/ बिल्डरों को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट सौंपे गए हैं। अब तीसरा कैंप लगाकर अन्य सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जिसके लिए विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है।

मुंडिया ने कहा कि कैंप में विभिन्न विकास प्राधिकरणों से संबंधित कॉलोनियों के लाइसेंस, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, पार्शियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट, लेटर ऑफ इंटेंट, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान, प्रमोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ले-आउट प्लान आदि के सर्टिफिकेट सौंपे जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss