Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मासिक राशिफल

8. वृश्चिक (जनवरी 2022)

January 02, 2022 12:24 PM
राशि शुभ दिनाँकः1,4,5,11,12,14,21,23,24,27,28,31
राशि प्रतिकूल दिनाँकः2,6,7,10,15,16,25,26,29

ऑफिस में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको करियर में बढ़ियाँ सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। करियर में कुछ कड़े निर्णय ले सकते हैं। आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश शुभ फलदायी रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स और एसेसरीज में धन खर्च कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। नया स्टार्टअप करना चाह रहे हैं तो उचित फण्ड की व्यवस्था हो जायेगी। महीने का उत्तरार्द्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहेगा।

वकीलों और एकाउंटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस महीने कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेयर और IT फील्ड से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखनी चाहिये। सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से पालन करें। इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से ज्यादा सहयोग की अपेक्षा न रखें। महीने का दूसरा और अन्तिम सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

Have something to say? Post your comment