Saturday, July 11, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन-2026 को संबोधित किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हैदराबाद के बिबीनगर स्थित एम्स की प्रगति की समीक्षा की कोच्चि में ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक संपन्न Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आप्रवासन प्रणाली की समीक्षा की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले सभी पांच कैडरों के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक आयोजन किया सरकार ने औषधि नियम, 1945 के तहत नवी मुंबई हवाई अड्डे को औषधियों के आयात द्वार के रूप में अधिसूचित किया

पंजाब

सीएम मान 27 जनवरी को 400 मोहल्ला क्लीनिक की देंगे सौगात, अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

January 24, 2023 07:07 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 23 जनवरीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को पंजाब के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) की सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सीएम ने पहले चरण में बने 100 आम आदमी क्लीनिकों का 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन किया था। अब 400 नए क्लीनिक तैयार होने के बाद पंजाब में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 500 हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 27 जनवरी को अमृतसर में उद्घाटन कार्यक्रम होगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। वहीं आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बेहद गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के मात्र साल भर के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। 

चुनाव से पहले पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अब तक दस लाख से ज्यादा लोगों ने आम आदमी क्लीनिक का लाभ उठाया है और इलाज के दौरान तीन लाख से ज्यादा लोगों की मुफ्त जांच की गई। इसके अलावा लोगों को मुफ्त में दवाएं भी दी गईं।

डॉ. बलबीर ने कहा कि आप सरकार की पहली प्राथमिकता है कि आम लोगों को शिक्षा और चिकित्सा के टेंशन से मुक्त किया जाए। जब आम लोगों के बच्चे को मुफ्त में अच्छी शिक्षा मिलेगी, मुफ्त में इलाज होंगे, मुफ्त दवाइयां मिलेंगी और मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगी तो उनके काफी पैसे बचेंगे। इन पैसे का इस्तेमाल वे अपने दैनिक जरूरतों के कार्यों में करेंगे। इससे आम लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा और समाज सही मायने में तरक्की करेगा।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss