Thursday, September 10, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट 2026: पीएम मोदी की मेज़बानी में दिल्ली में जुटेंगे दुनिया भर के नेता उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है जो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों के 17 जिलों में फैली हैं, इससे भारतीय रेल के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 540 किलोमीटर की वृद्धि होगी रक्षा मंत्री ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरोसिस दिवस पर राष्ट्रीय बहु-हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 सितंबर, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 09 सितंबर, 2026 मोदी सरकार ने खोला 10,021 करोड़ का रेल खज़ाना — अब हमेशा के लिए बदल जाएगा दक्षिण भारत! प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया नौसेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर

हरियाणा

राजौंद में 40.29 लाख रुपये की लागत से बनेगा जर्जर पशु अस्पताल का नया भवन- राज्यमंत्री कमलेश ढांडा

November 28, 2023 08:50 PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के प्रस्ताव को दी मंजूरी

दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 28 नवंबर:  राजकीय पशु अस्पताल के जर्जर भवन को दोबारा से बनवाने की राजौन्द व आसपास के गांवों की पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा द्वारा सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंजूरी देते हुए 40 लाख 29 हजार रुपये की राशि की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। अस्पताल का नया भवन बनने से हजारों पशुपालकों को फायदा होगा।

आज यहां जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने बताया कि राजौन्द में असंध रोड पर बर्फ फैक्ट्री के पास सरकारी पशु अस्पताल का भवन जर्जर होकर खंडहर हो चुका है। पशुपालकों द्वारा उनके समक्ष पशु अस्पताल का नया भवन बनवाने की मांग रखी गई थी। इसके बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करते हुए सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए थे।

राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पशु अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए 40 लाख 29 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

श्रीमती कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का नया भवन बनने के बाद राजौंद के साथ-साथ गांव मंडवाल, बीर बांगडा, नरवल, खुरडा, बिरथे बाहरी व संतोख माजरा के हजारों पशु पालकों को लाभ मिलेगा। इस अस्पताल के दायरे में 7882 मवेशियों का पंजीकरण है, जिसमें 2197 गाय व 5685 भैंस शामिल हैं।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए नया पशु अस्पताल भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss