Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
भारत की राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; श्री अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच संयुक्त अभ्यास, वीर गार्जियन 26 संपन्न स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय मिडिया केंद्र में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया आज पूरे भारत और दुनिया भर में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 23 सितंबर, 2026 बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया खतरा, कोलकाता-दक्षिण बंगाल पर भारी बारिश और तूफान की आफत Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 29 फरवरी, 2024

February 28, 2024 04:54 AM

मेष

परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी मिलेगा। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है।

वृषभ

आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। कानूनी अड़चनें दूर होने के योग बन रहे हैं। शासन का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। ऋण चुकाने के लिये समय उपयुक्त है। घर और व्यवसाय दोनों को पूरा समय देंगे। दर्शनशास्त्र जैसे विषयों पर आपकी रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन

प्रिय व्यक्तियों से झगड़ा हो सकता है। मन में किसी गलती को लेकर आत्म-ग्लानि का भाव उत्पन्न होगा। शेयर और लाटरी से जुड़े कार्यों में निवेश से हानि हो सकती है। ऑफिस में आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क

वैवाहिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उच्च शिक्षा में अड़चने आ सकती हैं। माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जॉब में तालमेल बिठाना पड़ेगा।

सिंह

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यावसायिक समस्यायें दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कन्या

आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय खराब है। आपको त्वरित प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिये। बेवजह के विवादों से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्य करते समय मन को शान्त रखें।

 तुला

आज आप अपने शौक वाले कार्य कर सकते हैं। अल्प मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त कर पायेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। भोग-विलास में प्रवृत्त रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक

ऑफिस में आपकी मेहनत को महत्व नहीं मिलेगा। एकाग्रता में कमी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। कारोबारी यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन होगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है।

धनु

नयी जॉब की खोज पूरी होगी। कारोबार में लाभ-वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिये समय शानदार है। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह होगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे।

मकर

कार्यक्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को मनोनुकूल विवाह सम्बन्ध मिल सकते हैं। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नयी तकनीक और स्किल सीखने के लिये दिन बहुत अच्छा है। दूसरों से अपने मन की बातें शेयर न करें।

कुम्भ

उच्च अधिकारियों के सम्बन्ध मधुर होंगे। स्थायी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिये समय बहुत अच्छा है।

मीन

ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में बिक्री कम होगी। कुसंगति भारी पड़ सकती है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। बच्चों की जिद पर अँकुश लगाकर रखें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं।

 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss