Thursday, September 24, 2026
BREAKING
चुनाव आयोग फिर तूफ़ान के केंद्र में: अवमानना याचिका, 48 घंटे का अल्टीमेटम और वह "दबी हुई असहमति" जिसने सबको चौंका दिया प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत की आठवीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता पर प्रकाश डाला गृह मंत्रालय (MHA), प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित 'विशेष अभियान 6' में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए तैयार है ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी एयरफील्ड हथियारों हेतु बीडीएल के साथ ₹811 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे पर पहली बार कवच 4.0 प्रणाली चालू की, यह रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि 11वाँ आयुर्वेद दिवस केन्द्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में मनाया गया आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी Horoscope Today: दैनिक राशिफल 24 सितंबर, 2026 भारत बना ग्लोबल साउथ की आवाज़: जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गिनाईं दुनिया की पाँच बड़ी चुनौतियां Latest News from Punjab September 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 17 जून, 2024

June 16, 2024 04:38 PM

मेष

आपकी कार्यशैली में काफी सुधार हो सकता है। जीवनसाथी के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। लोगों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। धन को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। जिसके कारण आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है।

वृषभ

आज आप पहले से अच्छे मूड में रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को लेकर काफी निष्ठावान रहने वाले हैं। विवादित मामलों से आपको बचना चाहिये। दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। आप आय के वैकल्पित स्रोतों पर भी काफी ध्यान देंगे। मित्रों का उत्तम सहयोग मिलेगा।

मिथुन

करियर को लेकर आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर अति भावुक न हों। बहुत लम्बी योजना बनाने के बजाय वर्तमान पर ही ध्यान देना लाभकारी होगा।

कर्क

आप कुछ स्वार्थी स्वभाव के हो सकते हैं। जिसके कारण आपकी छवि बिगड़ सकती है। किसी भी काम को बहुत जल्दबाजी में करना उचित नहीं होगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ नहीं है। अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहें। जॉब में सहकर्मियों के साथ आपको विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिये काफी शुभ रहेगा। आपके द्वारा लिये गये निर्णयों की लोग प्रशन्सा करेंगे। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे, किन्तु आज आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान काफी सावधानी रखनी चाहिये। आप खानपान के काफी शौकीन हो सकते हैं।

कन्या

दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप अपने काम को लेकर काफी आक्रामक रहेंगे। बोलचाल के दौरान अच्छे शब्दों का प्रयोग करें। बन्द पड़े कार्यों को शुरू करने में आप ध्यान दे सकते हैं। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायत हो सकती है। परिजनों के साथ सम्वादहीनता न होने दें।

 तुला

आज आप बौद्धिक कार्यों में लगे रहेंगे। कूटनीतिक योग्यता के माध्यम से आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। किसी बड़ी समस्या का आप समाधान निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव मजबूत कर पायेंगे। तकनीक का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

वृश्चिक

आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। अनावश्यक विचार आपको भ्रमित कर सकते हैं। धन का अपव्यय हो सकता है। खरीदारी और लेनदेन के दौरान सावधानी का परिचय दें। सन्तान को लेकर चिन्ता हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

धनु

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। आप अपनी कार्यशैली को उन्नत करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में विस्तार के लिये योजना बना सकते हैं। शाम के समय वाहन में कुछ खराबी आ सकती है।

मकर

यदि आप नौकरी में स्थान-परिवर्तन चाह रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी मित्र आपकी काफी प्रशन्सा करेंगे। बेरोजगार लोगों के लिये दिन अच्छी सम्भावनाओं से भरा हुआ रहेगा। प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिये भी दिन अच्छा है। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ

आज आपको कुसंगति से बचना चाहिये। लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। सेहत पर धन खर्च हो सकता है। लीवर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यात्रा के दौरान आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक कार्यों की तरफ आप ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। अपना समय बर्बाद न होने दें।

मीन

आज आपका मन कुछ ठीक नहीं रहेगा। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी नौकरी को लेकर असन्तुष्ट हो सकते हैं। जिन लोगों को अल्सर और पाचन की समस्या है, वे अपना विशेष ध्यान रखें। प्रेम विवाह को लेकर जल्दबाजी करना फिलहाल उचित नहीं है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss