Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया खतरा, कोलकाता-दक्षिण बंगाल पर भारी बारिश और तूफान की आफत Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 सितंबर, 2026

हरियाणा

अग्रोहा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को जोड़ते हुए इसे अब हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा

August 14, 2024 09:24 PM

मुख्यमंत्री ने अग्रोहा में कार्यक्रम में की शिरकत

महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर बनेगी एक अलग पहचान – नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 14 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अग्रोहा के विकास को गति प्रदान करने के लिए हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी में अग्रोहा को शामिल करने की घोषणा की। अब हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी को हिसार-अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथोरिटी के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज जिला हिसार के अग्रोहा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की।

उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम की महिमा जन-जन को बताने के लिए और महाराजा अग्रसेन के समता, ममता, सहयोग, लोकतंत्र, सद्भाव, भाईचारे, अहिंसा और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए 3 अगस्त से चंडीगढ़ से चली यात्रा प्रदेशभर से गुजरकर आज यहां पहुंची है। इस यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करता हूं। यह गौरव की बात है कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा की इसी पावन धरा को अपनी राजधानी बनाया था। इस महान शक्ति पीठ के साथ विश्वभर में फैले अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की श्रद्धा एवं भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमने हिसार में बन रहे हवाई अड्डे का नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा है। इस हवाई अड्डे के बनने से हरियाणा की दुनिया के हवाई नक्शे पर एक अलग पहचान बनी है।

हरियाणा देश-विदेश के उद्यमियों की बना पहली पसंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के समानता व सामाजिक समरसता के सिद्धांतों के अनुकूल ही हरियाणा सरकार ने हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित किया है। पिछले लगभग 10 वर्षों में हमने हरियाणा में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल परिवेश तैयार करने के लिए अनेक कारगर कदम उठाये हैं। कारोबारियों को लाल फीताशाही से मुक्ति दिलाई है। पुराने कानूनों को बदला है, जो प्रासंगिक नहीं रह गये थे। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों, व्यापारियों और निवेशकों को वित्तीय प्रोत्साहनों के साथ-साथ सरकारी सेवाओं की समय पर प्रदायगी भी सुनिश्चित की गई है। इससे पूंजी निवेश के लिए आज हरियाणा देश-विदेश के उद्यमियों की पहली पसंद बन गया है।

10 वर्षों में प्रदेश में 6.71 लाख से ज्यादा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हरियाणा सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति-2020 लागू की गई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एम.एस.एम.ई. विभाग का गठन किया गया है। गत 10 वर्षों में प्रदेश में 6 लाख 71 हजार 524 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग लगे हैं तथा इनमें 34 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इतना ही नहीं, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।

युवाओं को मिल रहे स्वःरोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से आज युवाओं को स्वःरोजगार के अनेक अवसर मिल रहे हैं। स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत प्रदेश में 6,027 युवा उद्यमियों को 1238 करोड़ 12 लाख रुपये का ऋण दिया गया है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में रोजगार स्थापित करने के लिए 36 लाख युवाओं को 35 हजार 950 करोड़ रुपये के ऋण दिये गये हैं। उद्योग मित्र योजना के तहत 40 औद्योगिक इकाइयों ने 27 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ 71 ट्रेड्स में रोजगार के लिए एमओयू किया है। प्रदेश में नई फूड प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत  की पूंजी निवेश सब्सिडी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने आढ़तियों के लिए धान की आढ़त को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गेहूं में शॉर्टेज के कारण आढ़तियों को पिछली रबी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 12 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्णय भी लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और लगातार लोगों के जीवन को सुगम और सरल बनाया है। आज सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है।

हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए भरी जाएगी पहली उड़ान – डॉ कमल गुप्ता

कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार में महाराजा अग्रसेन के नाम से 7200 एकड़ भूमि पर बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों के अंदर हवाई अड्डे को लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा और इसके बाद 10 दिनों के अंदर ही इस हवाई अड्डे से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए निमंत्रण भी दे दिया गया है। उम्मीद है इसी महीने हवाई अड्डे का उद्घाटन हो जाएगा।

प्रत्येक जिला मुख्यालय से अग्रोहा के लिए शुरू की जाएगी बस सेवा – असीम गोयल

परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन सही अर्थ में समाजवाद की स्थापना की थी। उनके राज्य में गरीब अमीर एक नजर से देखा जाता था। बाहर से नगर में आने वाले लोगों को भी 1 रुपया एक ईंट देकर बसाने का काम किया जाता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलकर देश व प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय से अग्रोहा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि लोगों को इस पवित्र स्थल का अवलोकन करने का अवसर प्रदान हो।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपने ऐच्छिक कोष से अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल को 21 लाख रुपये तथा कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता तथा राज्य मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला ने भी 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की चेयर पर्सन सावित्री जिंदल, पंचकूला नगर निगम मेयर श्री कुलभूषण गोयल, उपायुक्त श्री प्रदीप दहिया, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सहारण सहित अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss