सिटी दर्पण
नई दिल्ली, 10 सितंबरः
Haryana Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. सीट बंटवारे पर कांग्रेस से चल रही बातचीत में गतिरोध के बीच, AAP ने इंद्री, सदौरा, थानेसर, रतिया, आदमपुर, बरवाला, तिगांव, फरीदाबाद और बावल विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
पार्टी ने इंद्री से हवा सिंह और फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को मैदान में उतारा गया है. इस बार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर है और मतदान 5 अक्टूबर को होगा.इससे पहले सोमवार को AAP ने 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. पहली सूची में AAP ने प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग धांधा को कलायत से, पवन फौजी को उचाना कलां से, इंदु शर्मा को भिवानी से, और बिजेंद्र हूडा को रोहतक से मैदान में उतारा है.
कांग्रेस से नहीं बनी बात:
पार्टी ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था कि यदि सोमवार शाम तक गठबंधन को अंतिम रूप नहीं दिया गया, तो AAP अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी. बता दें कि साल 2019 के हरियाणा चुनावों में AAP ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 ‘AAP’ लिस्ट:
यहाँ आम आदमी पार्टी (AAP) के हरियाणा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की पूरी सूची देख सकते है-
क्र. सं.
|
विधानसभा क्षेत्र
|
उम्मीदवार
|
1.
|
नारायणगढ़
|
गुरपाल सिंह
|
2.
|
कलायत
|
अनुराग धांधा
|
3.
|
पोंडरी
|
नरेंद्र शर्मा
|
4.
|
घरौंडा
|
जयपाल शर्मा
|
5.
|
असंध
|
अमनदीप जूंडला
|
6.
|
समालखा
|
बिट्टू पहलवान
|
7.
|
उचाना कलां
|
पवन फौजी
|
8.
|
डबवाली
|
कुलदीप गद्राणा
|
9.
|
रानिया
|
हैप्पी रानिया
|
10.
|
भिवानी
|
इंदु शर्मा
|
11.
|
महम
|
विकास नेहरा
|
12.
|
रोहतक
|
बिजेंद्र हूडा
|
13.
|
बहादुरगढ़
|
कुलदीप चिकारा
|
14.
|
बादली
|
रणबीर गुलिया
|
15.
|
बेरी
|
सोनू अहलावत शेरिया
|
16.
|
महेन्द्रगढ़
|
मनीष यादव
|
17.
|
नारनौल
|
रविंदर मातरू
|
18.
|
बादशाहपुर
|
बीर सिंह सरपंच
|
19.
|
सोहना
|
धर्मेंद्र खताना
|
20.
|
बल्लभगढ़
|
रविंदर फौजदार
|
AAP की दूसरी सूची:
क्र. सं.
|
विधानसभा क्षेत्र
|
उम्मीदवार
|
1.
|
सदौरा
|
रीता बमनिया
|
2.
|
थानेसर
|
कृष्ण बजाज
|
3.
|
इंद्री
|
हवा सिंह
|
4.
|
रतिया
|
मुख्तियार सिंह बाझीगर
|
5.
|
आदमपुर
|
एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल
|
6.
|
बरवाला
|
प्रोफेसर छतर पाल सिंह
|
7.
|
बावल
|
जवाहर लाल
|
8.
|
फरीदाबाद
|
प्रवेश मेहता
|
9.
|
तिगांव
|
आभास चंदेला
|