Saturday, September 19, 2026
BREAKING
Latest Punjab News September 2026 Latest Haryana News September 2026 प्रधानमंत्री आज 20वें रोजगार मेले में सरकार में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे रक्षा मंत्री और नागर विमानन मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को 2 एलसीए एफओसी दो सीटर ट्रेनर और 3 एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर तथा पवन हंस लिमिटेड को 4 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर सौंपे भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में चौक-कर्जत रेलवे खंड के दोहरीकरण को 497 करोड़ रुपये की लागत की मंजूरी श्री जे. पी. नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की; राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और पीपीपी मॉडल की सराहना की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 सितंबर, 2026 प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे, भारत में तेज़ रफ़्तार शिकारियों का कुनबा बढ़कर हुआ 52 Latest Punjab News September 2026

हरियाणा

85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग की प्रक्रिया आज होगी पूरी

September 29, 2024 09:09 PM

विधानसभा आम चुनावों के लिए बनाये गए हैं 20,632 मतदान केंद्र, 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित

चुनावों में 27,866 ईवीएम का होगा उपयोग

चंडीगढ़, 29 सितंबर – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनावों के लिए 5 अक्तूबर, 2024 को होने वाले मतदान के मद्देनजर 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग की प्रक्रिया आज 30 सितंबर को पूरी होगी। 85 वर्ष आयु से अधिक तथा दिव्यांगजन मतदाताओं द्वारा संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के पास आवेदन दिए गए थे। तदोपरांत रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अनुमोदन करने पर 85 वर्ष से अधिक आयु के 9596 मतदाओं तथा 2600  दिव्यांगजन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इनमें से 144 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 115 मतदान केंद्र ऐसे हैं जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा, 114 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारियों तथा 87 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।

चुनावों में 27,866 ईवीएम का होगा उपयोग

श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि इन चुनावों के लिए रिजवर्ड ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का उपयोग होगा। इसके साथ ही, 24,719 कंट्रोल यूनिट तथा 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वीवीपैट में मतदाता अपने द्वारा दिए गए वोट को देख सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों में सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियों की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा, फ्लाइंग स्कवॉड की 500 टीमें तथा 461 स्टेट सरविलेंस टीमें भी तैनात हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss