Monday, November 16, 2026
BREAKING
• हनीट्रैप से आगे बढ़ा जासूसी का जाल! भारत की रक्षा व्यवस्था पर साइबर हमलों, आर्थिक लालच और अंदरूनी सेंधमारी का बढ़ता खतरा • आज का राशिफल: 15 नवंबर, 2026 • अमेरिकी बाजार में भारत को मिलेगी प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त, कम टैरिफ से निर्यात को नई उड़ान की उम्मीद • बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन करेंगे • भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में कारीगरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया • Latest News from Haryana November 15, 2026 • Latest News from Punjab November 15, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 नवंबर, 2026

पंजाब

मुख्यमंत्री की ओर से श्री फतेहगढ़ साहिब की शहीदी सभा के प्रबंधों का जायजा

December 09, 2024 09:49 PM

अधिकारियों को गुरुद्वारा साहिब जाने वाली प्रमुख सडक़ों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश

उच्चाधिकारियों को सभा के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कहा

कहा, राज्य सरकार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 9 दिसंबर:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25, 26 और 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में आयोजित होने वाली शहीदी सभा के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

अपनी सरकारी आवास पर शहीदी सभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सडक़ों की मरम्मत के लिए पहले ही धन आवंटित कर दिया है, इसलिए यह कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुरुद्वारा साहिब जाने वाली प्रत्येक सडक़ पर हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से कहा कि श्री फतेहगढ़ साहिब के हर स्थान को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं और इस अवसर पर शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र धरती केवल सिखों के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर साल यहां छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धांजलि अर्पित करने आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस कार्य की निगरानी करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रबंध समय पर पूरे हों। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती पर माता गुजरी जी और साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत ने पंजाबियों को अन्याय, हिंसा और अत्याचार के खिलाफ लडऩे की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों द्वारा कम उम्र में दी गई महान कुर्बानी का विश्व इतिहास में कोई उदाहरण नहीं मिलता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल शहीदी सभा के दौरान लाखों श्रद्धालु इस स्थान पर नतमस्तक होते हैं, इसलिए राज्य सरकार इस नगर को पूरी तरह से नया स्वरूप दे रही है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक व्यवहारिक तंत्र तैयार किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss