Monday, September 28, 2026
BREAKING
• उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल जी की जयंती पर आयोजित जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया • भारत किसी देश की भूमि पर कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन खतरा होने पर अपनी सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता की रक्षा करेगा: राजनाथ सिंह • महाराष्ट्र के कारगणी स्थित 'जय श्रीराम सीनियर सिटिज़न होम' के वरिष्ठ नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में मिसाल पेश की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 28 सितंबर, 2026 • वैकल्पिक ईंधन से रेलवे की उड़ान: हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से दौड़ेगी भारत की पहली ट्रेन • Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 29 जनवरी, 2025

January 28, 2025 07:06 AM

मेष

किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। धन और करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नयी योजनाओं में आप काम कर सकते हैं।

 वृषभ

कारोबार में नये सम्बन्ध बन सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लेन-देन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। परिस्थितियों का समझदारी से मुकाबला करेंगे।

मिथुन

आज का दिन उठापटक से भरा हुआ रहेगा। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। प्रबन्धन से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये।

कर्क

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिये यात्रा कर सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी।

सिंह

दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित हो सकती है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। चलते हुये कार्य में बाधा आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस समय छोटी-छोटी समस्याओं की उपेक्षा न करें वरना ये बाद में बड़ी बन सकती हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

कन्या

कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। बातचीत करते हुये शब्द चयन सही तरह से करें। अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं।

तुला

रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

धनु

घर में सुख शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में विनम्रता बनाये रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ निर्णय हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे।

मकर

नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मनपसन्द भोजन का आनन्द लेंगे।

कुम्भ

नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसीलिये सकारात्मक बने रहें। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है। सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार खराब हो सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत बिल्कुल न करें।

 मीन

नये विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावनात्मक रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss