Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 सितंबर, 2026 भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल: 20 अक्टूबर से भारतीय एक्सपोर्ट्स को मिलेगा 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री, होगा सबसे बड़ा फायदा

हरियाणा

बजट में हरियाणा के रेल इंफ्रा को मजबूत बनाने के लिए केंद्र से मिले 3416 करोड़ रुपए

February 04, 2025 05:07 AM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में हरियाणा को मिले बजट की दी जानकारी

 रेल मंत्री ने बताया कि यह राशि 2009 से 14 तक मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक

 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किमी रेलवे ट्रैक का काम हुआ पूरा, 15875 करोड़ रुपए के 1195 किमी लंबाई वाले 14 नए प्रोजेक्ट्स का कार्य प्रगति पर

चंडीगढ़, 03 फरवरी- वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश के आम बजट में हरियाणा रेलवे परियोजनाओं के लिए 3416 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है जोकि वर्ष 2009 से 2014 तक मिले 315 करोड़ रुपए से 11 गुना अधिक है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आशय की जानकारी आज नई दिल्ली में दी। उन्होंने केंद्रीय बजट में हरियाणा को मिले हिस्सेदारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस धनराशि से प्रदेश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बूस्ट मिलेगा। वर्ष 2014 से अब तक हरियाणा में 823 किमी रेलवे ट्रैक बिछाए गए जोकि संयुक्त अरब अमीरात के समस्त रेल नेटवर्क के समान है।  

          श्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हरियाणा के 34 रेलवे स्टेशनों को 1149 करोड़ रुपए की राशि से अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशन में अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी जंक्शन, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फरीदाबाद न्यू टाऊन, गोहाना, हांसी, हिसार, होडल, जींद जंक्शन, कालांवाली, कालका, करनाल, कोसली, कुरुक्षेत्र जंक्शन, लोहारु, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली, नारनौल, नरवाना जंक्शन, पलवल, पानीपत जंक्शन, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर व जगाधरी शामिल है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 262 करोड़ रुपए तथा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

          केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 14 नए रेलवे ट्रैक पर काम जारी है। नए 1195 किमी ट्रैक बिछाने पर 15,875 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें चंडीगढ़-बद्दी, पलवल से न्यू पृथला, रेवाड़ी से खाटूवास, भिवानी से डोभ-भाली, चुरू सदलपुर से लुनी-समदारी-भिलड़ी, मानहेरू से बवानीखेड़ा, खाटूवास से नारनौल, पानीपत से रोहतक, फिरोजपुर से भटिंडा, जाखल से हिसार व अस्थल बोहर से रेवाड़ी के दोहरीकरण का कार्य तथा मेरठ से पानीपत, दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रेलवे ट्रैक, यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया साढौरा-नारायणगढ़ तथा हिसार से सिरसा वाया अग्रोहा-फतेहाबाद रेलवे परियोजनाएं शामिल है।    

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2025 तक राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को गति मिली है। इस दौरान 121 ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हुआ और इस अवधि के दौरान 534 रेलवे फ्लाईओवर व अंडर ब्रिज के निर्माण का कार्य भी हुआ है। वहीं रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए कवच परियोजनाओं के तहत 398 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है। इस समय में हरियाणा को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी मिली है। वर्तमान में राज्य के 144 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी गई है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss