Friday, September 25, 2026
BREAKING
• शी जिनपिंग को मिला ट्रंप का शाही स्वागत, लेकिन ताइवान-टैरिफ पर टकराव अब भी बरकरार • Latest News from Haryana September 2026 • Latest News from Punjab September 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का विमोचन किया, कहा— हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने क्वांटम अनुप्रयोगों हेतु 20 मिलीकेल्विन क्षमता वाले डाइल्यूशन रेफ्रिजरेटर के स्वदेशी विकास के लिए प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत एक स्टार्ट-अप के साथ अपने पहले उच्च-मूल्य वाले गहन-प्रौद्योगिकी परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर किए • भारतीय रेल ने वडोदरा मंडल के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवर ब्रिज के निर्माण की मंजूरी‍ दी • संयुक्त राष्ट्र महासभा 81 ( यूएनजीए81) में भारत ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज, हेपेटाइटिस को खत्म करने और सिकल सेल देखभाल में हुई प्रगति को उजागर किया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 25 सितंबर, 2026 • चुनाव आयोग फिर तूफ़ान के केंद्र में: अवमानना याचिका, 48 घंटे का अल्टीमेटम और वह "दबी हुई असहमति" जिसने सबको चौंका दिया

हरियाणा

परिवहन मंत्री अनिल विज ने ओवरलोडिड वाहनों पर मारा छापा, स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रकों व अन्य वाहनों के दस्तावेज जांचे

February 04, 2025 05:08 AM

परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-नारायणगढ़ रोड पर छापे के दौरान कई गाड़ियों को रुकवाया

 मंत्री के छापे के दौरान लगभग 12 वाहनों के दस्तावेज अधूरे 

 चंडीगढ़, 03 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला  में अम्बाला-नारायणगढ़ रोड पर ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ने के लिए शाम स्वयं मौके पर पहुंच छापा मारा। उन्होंने कई ट्रकों को रूकवाते हुए उनकी जांच की और कागजों को चैक किया। जिन ट्रकों व अन्य वाहनों के कागज सही नहीं पाए गए उन्हें पुलिस द्वारा जब्त किया गया।

 परिवहन मंत्री श्री अनिल विज आज शाम अचानक बलदेव नगर में नारायणगढ़ रोड पर पहुंचे जहां उन्होंने ट्रकों की जांच प्रारंभ कर दी। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद मौके पर आरटीए और पुलिस पहुंची। रोड पर दर्जनों ट्रकों को रुकवाते हुए मंत्री श्री अनिल विज ने ट्रक चालकों से पूछताछ की और उनके कागजों को चैक किया। इस दौरान उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान की भी जांच की। कई ट्रक चालक मौके पर अपने दस्तावेज नहीं दिखा पाए तथा  कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई। इन ट्रक चालकों के खिलाफ मंत्री श्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कई ट्रकों को पुलिस द्वारा जब्त भी किया गया।

 छापे के दौरान 12 वाहनों के दस्तावेज अधूरे मिले, परिवहन मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए

 पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि कुछ दिन पहले वह राजस्थान से आए थे और उन्होंने वहां आरटीए को ओवरलोडिड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई को कहा था।  वे स्वयं परिवहन मंत्री हैं इसलिए आज वह स्वयं चैक करने के लिए निकले थे और उन्होंने मौके पर आरटीए व पुलिस को बुलाया। उन्होंने कहा कि लगभग एक दर्जन गाड़ियों के दस्तावेज अधूरे पाए गए जोकि मिट्टी खोदकर ला रहे थे और उनकी परमिशन नहीं पाई गई, कई चालकों के लाइसेंस तक नहीं पाए गए। कई चालकों के मेडिकल कराने को कहा है जबकि कई गाड़ियां ओवरवेट भी मिली। कुछ गाड़ियां ओवरसाइज भी मिली है।

 परिवहन मंत्री विज ने  सभी विभागीय अधिकारियों को कहा है कि वह नाके लगाए और दस्तावेज चैक करें। उन्होंने कहा आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने गत दिवस रोहतक बिजली बोर्ड में भी छापा मारते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को समय रहते शिकायत हल करने के निर्देश दिए थे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss