Monday, June 15, 2026
BREAKING
ब्राजील में हुए घातक हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री का नाम यात्री सूची में शामिल होने की खबर प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम में भाग लिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने "भारत इनोवेट्स 2026" का उद्घाटन किया, भारत-फ्रांस डीप टेक गठबंधन और मजबूत आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 जून 2026 भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने युवा नेतृत्व वाले विकास और एक सशक्त नवाचार प्रक्रियागत तंत्र के उदय की दिशा में सरकार के मजबूत प्रयासों का उल्‍लेख किया वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम 14 जून को: यू ट्यूब लाइव द्वारा योग स्ट्रीम के लिए सबसे अधिक दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड बनाने का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: जन्म के समय गरिमा और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल को बढ़ावा देना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 जून 2026

पंजाब

पंजाब में सीबीआई की तर्ज पर एक्साइज विभाग को मिली जैकेट, रिफ्लेक्टिव पट्टियों से है लैस

January 23, 2023 06:53 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 22 जनवरीः पंजाब एक्साइज एवं कराधान विभाग के अधिकारी अब सीबीआई की तर्ज पर विशेष जैकेट पहन कर दबिश देंगे। राज्य सरकार ने एक्साइज विभाग को विशेष जैकेट मुहैया करवा दी है। रिफ्लेक्टिव पट्टियों से लैस इस जैकेट को पहने हुए अधिकारियों को रात के समय में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। इन्फोर्समेंट गतिविधियों के दौरान आबकारी अधिकारी को अधिकारिक मान्यता देने के लिए आबकारी विभाग ने निरीक्षकों, अधिकारियों और इससे ऊपर के अफसरों को विशेष जैकेटें प्रदान की हैं।

इन जैकेटों के आगे पंजाब सरकार और एसओजी ( स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का लोगो लगा है और पिछली की तरफ विभाग का नाम लिखा हुआ है। आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नाकों यादबिश के दौरान आबकारी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित के लिए इन जैकेटों पर रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाई गईं हैं।

विभाग के अधिकारियों को पिछले समय के दौरान खास तौर पर रात के समय और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सरकारी पहनावे के अभाव में इन्फोर्समेंट गतिविधियों को अंजाम देते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

विभाग के अधिकारी लंबे समय से ऐसी जैकेटों या पहनावे को लागू करने की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने इस जैकेट को लांच किया। उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी अधिकारियों द्वारा निर्विघ्न घेराबंदी, तलाशी और जब्त कार्रवाइयों को यकीनी बनाने की दिशा में सहायक साबित होगी।

आबकारी विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहा है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से सूबे में शराब की तस्करी को रोकने पर नाजायज शराब के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 
 
 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss