Monday, June 29, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 जून 2026 चारधाम हेलीकॉप्टर संचालन 2026 का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आईसीजीएस अक्षय को भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा 29 जून, 2026 को आरोग्य सेतु 2.0 और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अन्य डिजिटल पहल का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 29 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद का 16वां सम्मेलन आयोजित करेगा। सरकार ने औषध नियमावली, 1945 के तहत जांच, टेस्ट या विश्लेषण के लिए दवाओं के आयात की प्रक्रिया आसान बनाई व्यापार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एफएसएसएआई से लाइसेंस लेने और पंजीकरण के नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जन विश्वास कानून के सुधार लागू किये; औषधि, प्रसाधन सामग्री और खाद्य सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत मामूली अपराधों की तर्कसंगत व्‍याख्‍या की केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयातित औषधियों के लिए शेष गुणवत्ता अवधि शर्तों को तार्किक बनाने के उद्देश्य से संशोधन के प्रारूप पर सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित कीं केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरिद्वार में मादक पदार्थ विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम का नेतृत्व किया

पंजाब

पाक से आया हेक्साकॉप्टर ड्रोन मार गिराया, 5 KG हेरोइन बरामद, पुलिस व BSF ने की संयुक्त कार्रवाई

January 23, 2023 06:53 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 22 जनवरीः पंजाब पुलिस व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त अभियान में शनिवार और रविवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कक्कड़ में पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आए एक अति आधुनिक हेक्साकॉप्टर ड्रोन को 12 राउंड फायरिंग कर मार गिराया। साथ ही पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

दो लोगों को भी मौके से हिरासत में लिया है, जो कि भागने की फिराक में थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत अमृतसर ग्रामीण के लोपोके पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

दो महीने मेें पुलिस और बीएसएफ ने यह छठा ड्रोन मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार-रविवार देर रात भारत - पाक सीमा पर ड्रोन की गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियों ने नोट की थी। इसके बाद अमृतसर ग्रामीण जिले की पुलिस टीम ने तुरंत बीएसएफ के साथ इनपुट सांझा किए। इसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया।

साथ ही ड्रोन को मार गिराया है। जांच में सामने आया कि 10 लाख रुपये की कीमत वाला यह हाईब्रिड 6 पंखों वाला ड्रोन यूएसए और चीन में निर्मित पार्टाें को मिलाकर बनाया था। यह लंबे समय तक चलने वाले बैटरी बैकअप और इन्फ्रारेड-आधारित नाइट विजन कैमरा और जीपीएस सिस्टम सहित हाई-टेक सुविधाओं से लैस की।
 
एसएसपी अमृतसर ग्रामीण स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को राउंडअप किया है । उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से खेप भेजने वाले पाक तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने यह हेरोइन बरामद करनी थी।

दो महीने में छह ड्रोन बरामद

 29 नवंबर, 2022 - तरनतारन के खेमकरण में सीमा चौकी (बीओपी) हरभजन के अधिकार क्षेत्र में हेरोइन के छह पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 6.68 किलोग्राम था।

  • 30 नवंबर, 2022- तरनतारन के खलरा के गांव वन तारा सिंह के इलाके से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया
  • 2 दिसंबर, 2022 - तरनतारन के खेमकरण इलाके से 5.60 किलो वजनी हेरोइन के पांच पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।
  • 4 दिसंबर, 2022 - तरनतारन में सीमा चौकी (बीओपी) कालिया के क्षेत्र से हेरोइन के तीन पैकेटों से लदा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 3.06 किलोग्राम था।
  • 25 दिसंबर, 2022 - अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा 10 किलो हेरोइन के साथ 20 लाख रुपये मूल्य का एक डीजेआई श्रृंखला यूएसए निर्मित हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया
  • 22 जनवरी, 2023 - अमृतसर ग्रामीण में बीओपी कक्कड़ के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया
 
 
 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss