Saturday, May 16, 2026
BREAKING
ओलंपिक की मेज़बानी से विश्व की विकास-शक्ति तक: प्रधानमंत्री मोदी के भारत के चार महास्वप्न इज़राइल–लेबनान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति, नई हमलों के बीच भी तनाव जारी पीएम मोदी की यूएई यात्रा के दौरान भारत–यूएई के बीच रक्षा और ऊर्जा सहयोग में नई मजबूती मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोजशाला स्थल को हिंदू मंदिर घोषित केरल की बारिश से लेकर राजस्थान की भीषण गर्मी तक: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तेलंगाना के हैदराबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) में 'इंडियन फार्माकोपिया 2026' पर एक वैज्ञानिक सम्मेलन और इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व

पंजाब

मां दुर्गा महा उत्सव के छठे दिन मनोज गर्ग और राजू चौधरी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

October 22, 2023 08:35 PM
जीरकपुर क्षेत्र की समृद्धि के लिए की कामना
 
संदीप सिंह बावा, सिटी दर्पण
जीरकपुर, 22 अक्तूबरः जीरकपुर क्षेत्र की सामाजिक सेवा संस्था समाज सेवक फाउंडेशन ने मां दुर्गा महा उत्सव के उपलक्ष्य में बलटाना क्षेत्र में पहली बार डांडिया नाइट का आयोजन किया। जिसमें  पीर बाबा रोड मार्केट कमेटी के प्रधान मनोज गर्ग  और राजू चौधरी अध्यक्ष पीर बाबा मार्केट कमेटी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। संस्था की अध्यक्ष पूजा अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पहले दो दिन के लिए आयोजित किया गया था लेकिन लोगों के उत्साह को देखते हुए यह आयोजन अब पूरे नवरात्र भर चलेगा। इस अवसर पर  पीर बाबा रोड मार्केट कमेटी के प्रधान मनोज गर्ग  और राजू चौधरी अध्यक्ष पीर बाबा मार्केट कमेटी  ने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई दी और कामना की कि हमारा क्षेत्र दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से आत्मा को शांति मिलती है। इस मौके पर  सुधीर, दीक्षित सिगला, स्वीटी, सोनिया, कौशल्या, टीना,  नूर, अंजलि चौहान, ज्ञान बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में बलटाना निवासी मौजूद थे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए दीक्षित सिंगला ने बताया कि डांडिया नाइट के समापन के बाद अगले दिन  मंदिर में ही  समाज सेवा फाउंडेशन की तरफ से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss