Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 नवंबर, 2026 • पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026

पंजाब

तीरअदाजी के एशिया कप में प्रणीत कौर और सिमरनजीत कौर ने पांच पदक जीते

February 26, 2024 09:53 PM
आयरलैंड पर बड़ी जीत के साथ प्रो. हाकी लीग में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर
ध्रुव कपिला ने युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में पुरुष डब्लज का खिताब जीता
खेल मंत्री मीत हेयर ने विजेता खिलाड़ियों को दी मुबारकबाद
चंडीगढ़, 26 फरवरी: 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा दिन-ब-दिन दिखाए जा रहे बढिया प्रदर्शन की बदौलत ही पंजाब के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, हाकी और बैडमिंटन में बड़ी सफलता हासिल की है।
 
बगदाद (इराक) में चल रहे तीरंअदाजी के एशिया कप में पंजाब की दो तीरंदाजों सिमरनजीत कौर और प्रणीत कौर ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। अबोहर की सिमरनजीत कौर ने मिक्स टीम और महिला 
टीम में दो स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत वर्ग में एक रजत पदक जीता। इसी तरह मानसा की प्रणीत कौर ने कंपाउंड के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और कंपाउंड की टीम वर्ग में रजत पदक जीता।
हॉकी खेल में चल रही एफ.आई.एच. प्रो हाकी लीग के भारतीय लैग के आखिरी मैच में भारत ने आयरलैंड को 4-0 से हरा दिया।इस लीग में भारतीय टीम ने अब तक 8 मैच खेलकर 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया है। अब भारतीय टीम मई-जून में यूरोपियन लेग के बाकी आठ मैच खेलेगी। टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित पंजाब के 10 खिलाड़ी शामिल है।
बैडमिंटन में लुधियाना के ध्रुव कपिला ने अपने साथी अर्जुन के साथ युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज का पुरुष डब्लज खिताब जीता।
 
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उक्त पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनी नई खेल नीति के ठोस परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में पंजाबी खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss